फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Emergency ticket start

ट्रेनों में शुरू हो गई तत्काल टिकट की व्यवस्था

Tue, 30 Jun 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Emergency ticket start
ट्रेन - फोटो : ?????
झांसी। रेलवे ने सोमवार से स्पेशल ट्रेनों में तत्काल टिकट की व्यवस्था शुरू कर दी है। यात्री पूर्व की तरह इन ट्रेनों में प्रारंभिक स्टेशन से गाड़ी के चलने के एक दिन पहले टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। हालांकि, सोमवार को झांसी में एक भी यात्री ने तत्काल सेवा में टिकट नहीं बनवाया। मंडल में केवल ग्वालियर में एक टिकट बनवाया गया।
विज्ञापन

कोरोना के चलते रेलवे ने 23 मार्च से मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर रखा है। रेलवे ने एक मई से अलग- अलग शहरों में फंसे श्रमिक मजदूर व कामगारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था, जिनका संचालन 30 जून से बंद हो जाएगा। इसी तरह 12 मई से अप और डाउन तीस राजधानी स्पेशल ट्रेनें चलाईं गईं। इनमें अप और डाउन की आठ ट्रेनें झांसी होेकर गुजर रहीं हैं। एक जून से 200 अप और डाउन की मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इनमें अप और डाउन की 28 ट्रेनें झांसी होकर गुजर रहीं हैं। स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को अनुमति दी जा रही है। इस कारण तमाम यात्रियों को अंतिम दिनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे थे। यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने 29 जून से तत्काल सेवा शुरू कर दी। तत्काल टिकट में कुछ सीटों को सुरक्षित रखा जाता है। इन सीटों को लेने के लिए यात्री को एक दिन पहले आरक्षण कराना पड़ता है। एसी कोच में सुबह 10 बजे और स्लीपर में सुबह 11 बजे से टिकट बनता है। इस सेवा में कंफर्म टिकट लेने के लिए यात्रियों को 100 रुपये से 250 रुपये तक अतिरिक्त किराया देना पड़ता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed