{"_id":"5daa1e058ebc3e93cd66c695","slug":"electronics-iotms-sell-in-market-jhansi-news-jhs150657218","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर गुलजार हुआ इलेक्ट्रानिक आइटम का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर गुलजार हुआ इलेक्ट्रानिक आइटम का बाजार
विज्ञापन
सीपरी बाजार स्थित बीआर ट्रेडर्स पर ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है इलैक्ट्रोनिक्स सामान की नई रेंज?
दीपावली पर गुलजार हुआ इलेक्ट्रानिक आइटम का बाजार
झांसी। दीपावली पर ऑनलाइन कंपनियों को टक्कर देने शहर के रिटेल कारोबारियों ने भी तैयारी की हुई है। उनके मुकाबले के लिए दुकानदारों ने लोकल मार्केट में इलेक्ट्रानिक आइटमों के दाम ऑनलाइन बाजार के मुकाबले रखने की कोशिश की है। इसके अलावा ग्राहकों को कई आकर्षक उपहारों की भी पेशकश की जा रही है। व्यवसायियों को उम्मीद है कि इनके जरिये उनका दीपावली पर कारोबार अच्छा चलेगा।
सदर बाजार, शहर, सीपरी बाजार समेत अन्य इलाकों में इलेक्ट्रानिक उत्पादों की दुकानें दीपावली के रंग में रंगनी शुरू हो गई हैं। दिवाली में इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की खासी मांग रहती है। इसको देखते हुए कर्व एलईडी टीवी, अल्ट्रा फोर-के एचडी एलईडी खास तौर से उतारी गई है। फ्रिज, वाशिंग मशीन, लैपटॉप, कम्प्यूटर, मोबाइल फोन भी कई नए रेंज में पेश किए गए हैं। ब्रांडेड टीवी दस हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये कीमत तक मौजूद है। मोबाइल फोन की भी सैकड़ों श्रेणियों में बाजार में भरे पड़े हैं।
फ्रिज, एसी जैसे आइटमों में ऑफ सीजन होने के नाते पहले से छूट दी जा रही, लेकिन दीपावली को देखते हुए दाम और घटाए गए हैं। सदर बाजार स्थित प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान संचालक संजय अरोड़ा बताते हैं ऑनलाइन बाजार सबसे बड़ी चुनौती है। उससे निपटने के लिए उतने ही दाम पर उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन मार्केट में जिस दाम में ब्रांडेड एलईडी टीवी है, उतने दाम में यहां के बाजार भी उपलब्ध करा रहे हैं। उनका दावा है सर्विस के मामले में भी रिटेल कारोबारी ऑनलाइन कंपनियों के मुकाबले बेहतर हैं। कारोबारी ओमप्रकाश मिश्रा बताते हैं दीपावली के मौके पर ब्रांडेड उपकरणों पर करीब बीस फीसदी तक छूट दी गई है। कई सारे दूसरे ऑफरों के जरिए भी ग्राहकों को लुभाने की कोशिश की जा रही।
विज्ञापन
बता दें, ऑनलाइन कंपनियों ने पिछले कई सालों से इलेक्ट्रानिक के स्थानीय कारोबारियों के होश उड़ा रखे हैं। ऑनलाइन कंपनियों करीब इलेक्ट्रानिक आइटमों पर करीब तीस से पचास फीसद तक छूट दे रही हैं। कारोबारी भी मानते हैं कि इस वजह से पचास फीसद मार्केट पर ऑनलाइन कंपनियों का कब्जा है। कारोबारी पुखराज जैन का मानना है दाम में काफी अंतर होने की वजह से ऑनलाइन कंपनियों का मुकाबला करने में काफी कठिनाई हो रही है। उनका कहना है ग्राहक मौके पर ही ऑनलाइन कंपनियों की साइट खोलकर उसी दाम पर उपकरण की मांग करते हैं लेकिन उनका कहना है दीपावली पर भी लोकल मार्केट में भरपूर बिक्री होगी।