फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electronic supply quiet

बिजली गुल रहने से परेशान रहे शहरवासी

Sun, 13 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 13 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बिजली के लिहाज से शनिवार का दिन शहरवासियों के लिए अच्छा दिन नहीं रहा। पारीछा में 132 केवी सर्किट में चले मरम्मत कार्य के कारण सभी क्षेत्रों को कटकर बिजली मिलती रही। वहीं, नंदनपुरा के निकट जंफर उड़ने से मुन्नालाल सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति साढ़े नौ बजे रात तक गुल रही।
विज्ञापन




पारीछा थर्मल पावर में शनिवार को 132 केवी सर्किट स्विच यार्ड में मरम्मत की गई, इस कारण पूर्वाह्न ग्यारह बजे से शाम छह बजे तक 132 केवी के दूसरे सर्किट की मदद से झांसी-ललितपुर जनपद को बिजली दी गई। इस कारण इस अवधि में सभी सब स्टेशनों को एक से दो घंटे ही बिजली मिल सकी। बिजली न रहने से लोगों को दिन काटना भारी पड़ गया। वहीं, शाम छह बजे बिजली आते ही नंदनपुरा के निकट जंफर उड़ गया। इससे मुन्नालाल सब स्टेशन को करंट मिलना बंद हो गया। विद्युत कर्मचारी लाइन की पेट्रोलिंग फॉल्ट की तलाश कर सके।
विज्ञापन





 फाल्ट ठीक होने पर रात साढ़े नौ बजे आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। बिजली न आने से मुन्नालाल सब स्टेशन से मिशन कंपाउंड, बीकेडी, आंतिया तालाब, पंचकुइयां, तहसील, बाबूलाल कारखाने के पीछे, नई बस्ती, चांद दरवाजा, इंद्रपुरी कालोनी, मेंहदी बाग, हींगन कटरा, पानी वाली धर्मशाला, नरसिंह राव टौरिया आदि क्षेत्रों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed