{"_id":"702a2f79084c3939d00613483eb4bb9e","slug":"electricty-jwellery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताले में बंद होंगे सर्राफा बाजार के बिजली कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताले में बंद होंगे सर्राफा बाजार के बिजली कनेक्शन
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। विद्युत विभाग की टीम को देख दुकान बंद कर व्यापारियों के भाग खड़े
विज्ञापन
होने की घटना को बिजली विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने बाजार को
निशाने पर ले लिया है। पंद्रह दिन में यहां शत प्रतिशत बिजली चोरी रोके
जाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (प्रथम) पी के सागर ने सर्राफा बाजार में बिजली चोरी पर शत प्रतिशत लगाम कसने के निर्देश जारी किए हैं, जिसमें उन्होंने पंद्रह दिन के भीतर बाजार में बंच कंडक्टर लगाने को कहा है। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया है कि जिन खंभों से दुकानों को विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं, उन पर बॉक्स लगाया जाए, जिस पर ताला जड़ा जाए। इससे कटिया डालने की गुंजाइश नहीं रहेगी। साथ ही इससे बाजार में झूलते विद्युत तारों के गुच्छे भी नजर नहीं आएंगे। विभाग के लिए चेकिंग के दौरान संबंधित दुकान का विद्युत कनेक्शन खोजना बेहद आसान हो जाएगा।
मालूम हो कि शनिवार को सर्राफा बाजार में बिजली चेकिंग की गई थी। इस दौरान कई दुकानदार टीम को देख दुकान बंद कर गायब हो गए थे, जिससे चेकिंग नहीं हो पाई थी। दुकानदारों की इस प्रवृत्ति से विभाग को बाजार में व्यापक पैमाने पर बिजली चोरी का संदेह है।
नगर में दो उपखंड सृजित
झांसी। विद्युत विभाग में दो उपखंड सृजित किए गए हैं। वर्तमान में विभाग के दो नगरीय खंड हैं। दोनों में दो-दो एसडीओ तैनात हैं। दोनों खंडों में एक-एक उपखंड और सृजित किए गए हैं, जिनमें एक-एक एसडीओ की तैनाती की गई है।