फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity workers assaulted

Jhansi News: बिजली कर्मचारियों के साथ की मारपीट

Thu, 23 Jan 2025 01:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 23 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers assaulted
समथर। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा कला में विद्युत बकायादारों के संयोजन काटने पर एक दर्जन ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारियों के साथ गाली गालौज कर अभद्रता की एवं जान से मारने की धमकी दी। समथर के 33 केबी विद्युत सब स्टेशन पर पदस्थ टीजी 2 जीतेन्द्र कुमार ने थाना समथर में प्रार्थना पत्र देते हुये बताया कि बुधवार को वह बिजली कर्मचारी नंदराम, मोहनलाल, सागर आदि के साथ ग्राम बेलमा कला में एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत राजस्व वसूली के लिए गया हुआ था। इस दौरान ग्राम बेलमा कला में कुछ बकायेदार उपभोक्ताओं के संयोजन भी काटे गए। विद्युत राजस्व बसूली एवं बकायादारों के संयोजन काटने के काम के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम बेलमा कला निवासी संदीप, बीरेन्द्र एवं 10-12 लोग नाम पता अज्ञात आये और कर्मचारी मोहनलाल सहित पूरी टीम के साथ गाली गालौज करते हुये अभद्रता करने लगे। इसके बाद मारपीट करने पर आमादा हो गये। साथ ही ग्राम में दिखाई देने या फिर से आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आननफानन पूरी टीम काम छोड़कर मौके से लौट आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह गंगवार का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरंत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed