फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Electricity workers and consumers clashed over asking for bills, there was a huge uproar

Jhansi: बिल मांगने पर विद्युतकर्मी और उपभोक्ता भिड़े, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने शांत कराया; वीडियो

Tue, 14 Apr 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 02:24 AM IST
सार

नंदनपुरा विद्युत उपकेंद्र पर बिल को लेकर विद्युतकर्मी एवं उपभोक्ता के बीच विवाद हो गया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Jhansi: Electricity workers and consumers clashed over asking for bills, there was a huge uproar
थाना सीपरी बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदनपुरा विद्युत उपकेंद्र पर बिल को लेकर विद्युतकर्मी एवं उपभोक्ता के बीच विवाद हो गया। उनके बीच गाली गलौज हुई। मारपीट भी हुई। इससे वहां हंगामा मच गया। विद्युत विभाग के अफसरों के साथ पुलिस पहुंच गई। किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे सीपरी बाजार निवासी एक उपभोक्ता हेल्प डेस्क पर बिल लेने पहुंचा था। यहां तैनात सूरज श्रीवास ने बिल देने से मना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। सूरज ने बाहर निकलकर उपभोक्ता को पीट दिया। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। एसडीओ पुष्पेन्द्र सिंह भी पहुंच गए। सीपरी थाना पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। अधिशासी अभियंता (कॉमर्शियल) विवेक कुमार का कहना है कि उपभोक्ता ने कर्मचारी से अभद्रता की थी। माफी मांगने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


कल यहां गुल रहेगी बिजली
मंगलवार को शहर के तमाम इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। बताया गया कि रानी महल क्षेत्र में सेक्शन बनाने का काम किया जाना है, इसके चलते सुबह 9 से शाम 4 बजे तक सभी फीडर बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथापाई के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed