{"_id":"154bb368e23ff9db01e4e24be9744373","slug":"electricity-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गिरा पेड़, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गिरा पेड़, बिजली गुल
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jun 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में विद्युत तारों पर पेड़ गिरने से कैंपस में
रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के घरों की बिजली गुल हो गई। साथ ही परिसर
में स्थित मंदिर की चौखट भी क्षतिग्रस्त हो गई।
मंगलवार सुबह करीब सात बजे जिला अस्पताल के पैथालॉजी विभाग के सामने स्थित पीपल का पेड़ अचानक विद्युत तारों पर गिर पड़ा। इससे अस्पताल परिसर की बिजली गुल हो गई। पेड़ का कुछ हिस्सा परिसर में बने मंदिर की चौखट से भी टकराया, जिससे चौखट क्षतिग्रस्त हो गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि गनीमत रही घटना आठ बजे या उससे बाद नहीं हुई, क्योंकि इस दौरान मरीजों या तीमारदारों की मौजूदगी अस्पताल में बढ़ जाती है। कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि बीते दिनों आई तेज आंधी के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हुई होंगी, इसी के चलते वह गिर पड़ा।