फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electricity reading

बगैर आईडी कार्ड व वर्दी के रीडिंग ले रहे बिजली कर्मचारी

Wed, 10 Jan 2018 01:46 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Wed, 10 Jan 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
electricity reading
Identity card - फोटो : demo
मीटर रीडर अपनी ही कंपनी के आदेशों की नाफरमानी कर रहे हैं। मीटर की रीडिंग के दौरान न तो उनके गले में आईडी कार्ड नजर आ रहा है न ही वर्दी। ऐसे में उपभोक्ताओं को पहचानने में कठिनाई हो रही है। विद्युत विभाग में कार्यदाई संस्था में कार्य करने वाले मीटर रीडरों को आईडी कार्ड व ड्रेस कोड जारी किए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को उनकी पहचान करने में कोई असुविधा न हो और मीटर रीडर मौके पर ही कार्ड से पहचान दे सकें। बिलों की रीडिंग बनाते समय मीटर रीडर ड्रेस में ही नजर आएं। आईडी कार्ड होने से वह अपने क्षेत्र में बिल बनाने के लिए आसानी से पहुंच सकते हैं। साथ ही संस्था द्वारा रीडरों को हिदायत दी गई थी कि शीघ्र ही किसी मीटर रीडर द्वारा बिना आईडी कार्ड के बिल बनाते मिलने पर एसबीएम मशीन जब्त कर लेंगे।
विज्ञापन

कंपनी ने अपने लगभग सभी मीटर रीडरों को ड्रेस कोड जारी किया है। जिसमें ब्लैक पैंट व स्काई ब्लू रंग की शर्ट के साथ ही मीटर रीडर मीटर की रीडिंग लेंगे। लेकिन, उक्त कंपनी के कर्मी इन आदेशों की अवहेलना करते हुए कार्य कर रहे हैं। मीटर रीडरों के गले में न तो आईडी कार्ड है और न ही ड्रेस कोड दिखाई दे रहा हैं। इस ओर न तो कंपनी व विभागीय कर्मचारी ध्यान दे रहे हैं। मीटर रीडर अपने पुराने अंदाज में ही मीटर की रीडिंग ले रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भी पहचानने में असुविधा हो रही है। उक्त मीटर रीडर अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसमें कंपनी व विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण ही यह खेल चल रहा है। जिससे मीटर रीडर अपनी कंपनियों के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहचान के अभाव में होती हैं वारदातें
आम तौर पर देखा गया है कि शातिर किस्म के लोग पहचान छिपाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। यही नहीं रीडिंग के दौरान बदसलूकी होने जैसे आरोप लगते हैं, लेकिन पहचान नहीं होने के आभाव में कार्रवाई से बच जाते हैं। जिसे ध्यान में रखकर कंपनी ने अपने कर्मियों केे वर्दी व आईडी कार्ड से लैस होकर रीडिंग लेने के निर्देश दिए हैं। जो हवा हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जताई अनभिज्ञता।
ऐसी स्थिति में कंपनी को पत्र लिखा जाएगा।
अखिलेश वर्मा, एसडीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed