फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity meter reader will deposit the bill and give receipt

बिजली के मीटर रीडर बिल जमा करेंगे और रसीद भी देंगे

Wed, 10 Nov 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity meter reader will deposit the bill and give receipt
झांसी। बिजली विभाग की नई बिलिंग कंपनी कंपीनेंट सिनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने महानगर में बिल जमा करने का कामकाज संभाल लिया है। मंगलवार को मुन्नालाल पावर हाउस में 29 मीटर रीडरों की परेड कराई गई। उन्हें बताया गया कि सभी मीटर रीडर कंपनी द्वारा निर्धारित यूनिफार्म पहनकर और परिचय पत्र गले में लटकाकर ही उपभोक्ताओं के घर जाएंगे। कोई भी मीटर रीडर बिना यूनिफार्म और बिना परिचय पत्र के नहीं जाएगा। जो भी उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए पैसे देंगे, उन उपभोक्ताओं को मीटर रीडर रसीद काटकर देंगे। बिना रसीद लिए कोई भी उपभोक्ता रीडर रीडर को पैसा न दे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने सभी मीटर रीडरों की परेड कराई। उन्हाेंने कहा कि उपभोक्ताओं को अब बिल जमा करने के लिए बिजली विभाग के काउंटर पर नहीं आना पड़ेगा, बल्कि उपभोक्ता अपने घर पर ही मीटर रीडर को बिल का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी उपभोक्ता बिना रसीद के भुगतान न करें। मीटर रीडर बिना निर्धारित यूनिफार्म पहने व यूनिफार्म के ऊपर कंपनी का होलोग्राम लगाए, किसी भी उपभोक्ता के घर नहीं जाएंगे। सभी मीटर रीडरों का दो- तीन दिन में यूनिफार्म उपलब्ध हो जाएगी। एक मीटर रीडर अधिकतम दस हजार रुपये के बिल जमा कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed