{"_id":"618ad6c995e52726696268fa","slug":"electricity-meter-reader-will-deposit-the-bill-and-give-receipt-jhansi-news-jhs2084407111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के मीटर रीडर बिल जमा करेंगे और रसीद भी देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के मीटर रीडर बिल जमा करेंगे और रसीद भी देंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बिजली विभाग की नई बिलिंग कंपनी कंपीनेंट सिनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने महानगर में बिल जमा करने का कामकाज संभाल लिया है। मंगलवार को मुन्नालाल पावर हाउस में 29 मीटर रीडरों की परेड कराई गई। उन्हें बताया गया कि सभी मीटर रीडर कंपनी द्वारा निर्धारित यूनिफार्म पहनकर और परिचय पत्र गले में लटकाकर ही उपभोक्ताओं के घर जाएंगे। कोई भी मीटर रीडर बिना यूनिफार्म और बिना परिचय पत्र के नहीं जाएगा। जो भी उपभोक्ता बिल जमा करने के लिए पैसे देंगे, उन उपभोक्ताओं को मीटर रीडर रसीद काटकर देंगे। बिना रसीद लिए कोई भी उपभोक्ता रीडर रीडर को पैसा न दे।
अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने सभी मीटर रीडरों की परेड कराई। उन्हाेंने कहा कि उपभोक्ताओं को अब बिल जमा करने के लिए बिजली विभाग के काउंटर पर नहीं आना पड़ेगा, बल्कि उपभोक्ता अपने घर पर ही मीटर रीडर को बिल का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी उपभोक्ता बिना रसीद के भुगतान न करें। मीटर रीडर बिना निर्धारित यूनिफार्म पहने व यूनिफार्म के ऊपर कंपनी का होलोग्राम लगाए, किसी भी उपभोक्ता के घर नहीं जाएंगे। सभी मीटर रीडरों का दो- तीन दिन में यूनिफार्म उपलब्ध हो जाएगी। एक मीटर रीडर अधिकतम दस हजार रुपये के बिल जमा कर सकेगा।