{"_id":"0213f279395b652cb6cfa70596ec15c4","slug":"electricity-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बीता, नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बीता, नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था
ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर का विद्युत ढांचा दुरुस्त करने को शुरू की गई 237 करोड़ की योजना के डेढ़ साल बीतने के बाद भी मात्र तीस प्रतिशत काम हो सका है। कंपनी समस्याग्रस्त क्षेत्र में काम करने की बजाय आरामदायक क्षेत्रों में काम कर रही है, जिससे स्थिति बिगड़ी हुई है।
महानगर में बढ़ते विद्युत लोड व वर्षों पुराने तारों के जाल को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने आरएपीडीआरपी (बुंदेलखंड पैकेज) व स्केडा (सुपरवीजन कंट्रोल एंड डाटा एक्यूसन प्रोग्राम) के अंतर्गत 237 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने कार्य को पूरा कराने का ठेका 20 जून 2014 को गाजियाबाद की कैपिटल इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया था।
अनुबंध के हिसाब मार्च 2016 तक काम पूरा होना है। कंपनी के कार्य की गति बेहद धीमी होने के कारण यह संभव नहीं दिख रहा। अब तक सिर्फ तीस प्रतिशत ही काम पूरा हो सका है। यह काम भी उन क्षेत्रों में पूरा किया गया जहां तार व मीटर बदलने व खंभे लगाने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
घनी आबादी में आने वाले चार खंभा, मेवातीपुरा, बिसात खाना, खोवा मंडी, परवरान, गोला कुआं, गुदरी, घास मंडी, अंदर बड़ागांव गेट, अंदर ओरछा गेट, तिलयानी बजरिया, सुभाष गंज, पन्ना लाल, पुरानी नझाई, सूजे खां खिड़की आदि क्षेत्रों में अधिकांश तार जर्जर हैं। कई खंभे नीचे से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिन्हें प्रमुखता से बदलने की बजाय आरामदायक क्षेत्रों में काम किया जा रहा है।
अनुबंध के अंतर्गत बनने वाले तीन नए सब स्टेशनों का काम भी अब तक नहीं शुरू हो सका है।
इस संबंध में अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों व कंपनी अफसरों को पत्र लिखा गया है।
यह होने हैं काम
इस योजना के अंतर्गत हंसारी पावर हाउस की क्षमता वृद्धि करनी है। वहीं, दो सौ किलोमीटर एबीसी कंडक्टर तार बिछाना, शहर में तीन नए सब स्टेशनों (सिविल लाइन, भगवंतपुरा, शिवाजी नगर) पर दस एमवीए के चार ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था, दो सौ अन्य ट्रांसफार्मर लगाना, घर के बाहर मीटर लगाना, दस हजार नए विद्युत खंभे लगाने आदि कार्य होने हैं।
कई अवर अभियंता इधर से उधर
झांसी। विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता वितरण एसके गुप्ता ने कई अवर अभियंताओं को इधर से उधर कर दिया है। इनमें विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अंतर्गत उन्नाव गेट सब स्टेशन पर तैनात सदागुरु शरण को ललितपुर व उनकी जगह संतोष कुमार को भेजा गया है।
हंसारी सब स्टेशन पर कार्यरत बलराम को बरुआसागर, विद्युत माध्यमिक कार्य खंड में कार्यरत उमेश कुमार राजन को मऊरानीपुर व ललितपुर में तैनात तुलसीराम को ग्रोथ सेंटर बिजौली व मऊरानीपुर में तैनात ग्यासी लाल को विद्युत माध्यमिक कार्य खंड में भेजा गया है।
सूती मिल सब स्टेशन की बंद रहेगी आपूर्ति
झांसी। बड़ागांव के दुनारा 220 बिजली घर से जुड़े सूती मिल सब स्टेशन पर रविवार को स्काडा योजना के अंतर्गत कार्य होंगे। इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक सूतीमिल सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसका असर पंचवटी उन्नाव गेट सब स्टेशन पर भी पड़ेगा। इस सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति चार से पांच घंटे गुल रहेगी।