फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electric wire fallen caused by balli broken

बल्लियां टूटने से गिरे बिजली के तार, विभाग बेपरवाह

Tue, 09 Jun 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
electric wire fallen caused by balli broken
झांसी। सरकार हर घर को रोशन करने के लिए तमाम दावे कर रही है, लेकिन विभागों की लापरवाही कई परिवारों के लिए दिक्कत का सबब बन गई है। महानगर के शिव परिवार कॉलोनी में बल्लियों पर टिकी विद्युत व्यवस्था बारिश के चलते ध्वस्त हो गई। तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े हैं और गलियां बंद हो गई हैं। ऐसे में लोगों को हादसों का डर सता रहा है। वहीं, विद्युत विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन

महानगर की शिव परिवार कॉलोनी में करीब पांच साल पहले लोगों को विद्युत कनेक्शन दे दिए गए, लेकिन विभाग ने पोल नहीं लगाए। इसके चलते लोगों ने बल्लियों के सहारे घरों तक तार डाल लिए। पिछले दिनों बारिश के चलते बल्लियां टूटकर गिर गईं। इसके चलते तार जमीन पर आ गए हैं। लोगों का कहना है कि गलियां बंद होने से आवाजाही बंद हो गई है। तारों के नीचे से निकलने को मजबूर हैं। वहीं बच्चों को घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। विभाग को कई बार पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

----------
लोगों का कहना है
बल्लियां टूटने से तार जमीन पर आ गए हैं। इससे हादसों का डर सता रहा है। - मनीष यादव
------
तारों का झुंड पूरी तरह से जमीन को छू रहा है। गलियां बंद हो गई हैं।- अशोक कुमार
-----
तार गिरने से बच्चों को घर में कैद कर दिया है। गली से निकल नहीं पा रहे।- जितेंद्र सिंह
---------
कई बार विद्युत विभाग को पत्र लिखकर पोल लगवाने के लिए कहा, कुछ नहीं हुआ।- राकेश सरवरिया
--------
गली में बच्चे खेलते हैं। तार टूटकर गिरने के बाद बच्चों का निकलना बंद कर दिया।- राखी वर्मा
----------
सालों पहले बिजली के कनेक्शन तो दे दिए, लेकिन विभाग ने अब तक पोल नहीं लगवाए।- हरगोविंद वर्मा
--------
तार गिरने के बाद से निकल ही नहीं पा रहे हैं। बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।- सिया बाई
--------
पोल लग जाएं, तो काफी राहत मिलेगी। तार गिरने के बाद हादसे का डर सताता है।- प्रेमवती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed