फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Elderly people will not be worried... 29 thousand voters will be able to vote sitting at home

Jhansi News: बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान... 29 हजार मतदाता घर बैठे कर सकेंगे मतदान

Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly people will not be worried... 29 thousand voters will be able to vote sitting at home
उप जिलाधिकारी कार्यालय में पहले से देनी होगी सूचना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लोकसभा चुनाव में पहली बार झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के 29,471 मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने का मौका मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को यह सुविधा दी गई है। इसके लिए संबंधित मतदाताओं को उप जिलाधिकारी कार्यालय में पहले से सूचना देनी होगी।
ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा दी गई। इसके लिए संबंधित मतदाता को पहले से सूचना उपजिलाधिकारी कार्यालय में भेजनी होगी। इसके बाद एसडीएम ऑफिस से बीएलओ के माध्यम से 12 डी फार्म मतदाता के पास पहुंचाया जाएगा। बीएलओ द्वारा ही फार्म भरवाकर एसडीएम ऑफिस में जमा कराया जाएगा। बुजुर्ग मतदाता घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए अलग से पोलिंग पार्टी का गठन किया जाएगा। पोलिंग पार्टी मतदान दिवस से तीन दिन पहले बुजुर्ग मतदाता के घर पर जाकर बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराएगी।
विज्ञापन

000000
85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता...
विधानसभा संख्या
महरौनी 7293
ललितपुर 8023
बबीना 3954
झांसी नगर 5206
मऊरानीपुर 4995
योग - 29,471
0000000
यह सुविधा अनिवार्य नहीं हैं, बल्कि ऐच्छिक है। 85 वर्ष से अधिक आयु के जो मतदाता चलने-फिरने में अक्षम हैं, या फिर वह पोलिंग बूथ तक नहीं जाना चाहते हैं वह इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पोलिंग पार्टी उनके घर पर जाकर बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराएगी। - अरुण कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed