{"_id":"61439a01617cea4b63462b59","slug":"elderly-in-grip-of-scrub-typhus-in-jhansi-ten-new-dengue-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झांसी में स्क्रब टाइफस की चपेट में आया बुजुर्ग, डेंगू के दस नए मरीज मिले, 127 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झांसी में स्क्रब टाइफस की चपेट में आया बुजुर्ग, डेंगू के दस नए मरीज मिले, 127 पहुंची संख्या
Fri, 17 Sep 2021 12:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:54 AM IST
सार
झांसी जिले में बुजुर्ग में स्क्रब टाइफस की बीमारी की पुष्टि हुई है। जिले में डेंगू के भी दस नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 127 पहुंच गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी जिले में स्क्रब टाइफस ने एक और मरीज को अपनी चपेट में ले लिया है। गोडवई गांव के बुजुर्ग में इस बीमारी की पुष्टि हुई है। बुजुर्ग को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा डेंगू के भी दस नए मरीज सामने आए हैं। लगातार तीसरे दिन दहाई के अंकों में रोगी मिलने के बाद अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 127 पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपाने वाले खतरनाक संक्रमण स्क्रब टाइफस का झांसी में पहला मरीज छह सितंबर को सामने आया था। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में दो मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी, इसमें एक मरीज ललितपुर की थी। डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी में समय पर इलाज नहीं कराने पर मरीज की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गोडवई गांव 80 वर्षीय बुजुर्ग में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई है। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है। वहीं, झांसी के सबसे संवेदनशील गांव आमली में डेंगू के दो नए मामले फिर सामने आए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शहरी व अन्य इलाकों से भी आठ रोगी मिले हैं। अब तक झांसी में डेंगू के 127 मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 101 डेंगू रोगियों का सत्यापन हो चुका है। अब तक डेंगू से किसी की भी मौत नहीं हुई है। सभी मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।