फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ek jun se corona khtam

कोरोनाः एक जून से मंद पड़ जाएगी राहत

Thu, 06 May 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
ek jun se corona khtam
झांसी। झांसी में कोरोना के सात मई से केस कम होना शुरू हो जाएंगे, जबकि एक जून के बाद इसमें बड़ी राहत मिलेगी। जी हां, ये विश्लेषाणात्मक रिपोर्ट आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार की गई है, जिसे शासन को सौंप दिया गया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

मंद पड़ चुके कोरोना वायरस के संक्रमण ने एक बार फिर से मार्च माह में गति पकड़ना शुरू कर दी थी। मार्च में 310 नए मरीज सामने आए थे। लेकिन, अप्रैल की शुरुआत के साथ ही इसकी रफ्तार बेकाबू हो चली थी। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अप्रैल माह के तीस दिनों में जिले में 15,805 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया, जबकि 96 संक्रमितों की सांसें भी थम गईं थीं। मई माह में भी लगातार जारी है। पांच दिन में रिकॉर्ड 4473 लोग कोरोना से ग्रसित पाए जा चुके हैं। इसके अलावा 71 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कई परिवारों को इस महामारी ने उजाड़ दिया है। मरीजों की बेतहाशा रूप से बढ़ती संख्या की वजह से हाहाकार की स्थिति मची हुई है। लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

हालात पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार ने आईआईटी कानपुर को राज्य के सभी 75 जिलों की विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। आईआईटी ने झांसी समेत 13 जिलों की रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंप भी दी है। रिपोर्ट बीते साल और इस साल संक्रमण के फैलाव, टीकाकरण की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं के आधार पर तैयार की है। शासन को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार झांसी में 26 मार्च को केस बढ़ना शुरू हुए। दो मई को इसका पीक आया। लेकिन, सात मई से केस घटना शुरू हो जाएंगे और एक जून के बाद बड़ी राहत मिलेगी। आईआईटी ने कहा है कि रिपोर्ट और वास्तविक स्थिति में मामूली फर्क हो सकता है। अब इस रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार लॉकडाउन, टीकाकरण में तेजी, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता आदि बिंदुओं पर फैसला लेेगी, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के रिकवरी रेट में सुधार
झांसी। बुधवार को जिले में कोरोना के 620 नए मरीज सामने आए, जबकि 940 को डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 148 की अस्पतालों से छुट्टी हुई, जबकि 792 घर (होम आइसोलेशन) में रहकर ही ठीक हो गए। इससे जिले के रिकवरी रेट में सुधार आया है। बुधवार को ये 72.94 प्रतिशत से बढ़कर 74.57 फीसदी में पर पहुंच गया है। विदित हो कि 30 अप्रैल को रिकवरी रेट 69.40 प्रतिशत था। जिले में कोरोना के अब तक 31,049 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 23,137 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में रिकॉर्ड 7,571 सक्रिय संक्रमित हैं।

अमूमन कोई भी संक्रमण बढ़ना शुरू होता है तो उसकी साइकिल 45 दिन की होती है। ऐसे में संभावना जताई जा सकती है कि जल्द ही कोरोना की रफ्तार धीमी हो सकती है। लेकिन, वर्तमान में लोग किसी तरह की रियायत न बरतें। पूरी तरह से सतर्क और सावधान रहें।
- डा. पारस गुप्ता, सहायक नोडल - कोविड अस्पताल, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed