{"_id":"074372713a3b37a5105e7b2b6e4e9b66","slug":"eighty-per-cent-of-the-vote-advocates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी फीसदी अधिवक्ताओं ने किया मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी फीसदी अधिवक्ताओं ने किया मतदान
झांसी/ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ के 20 पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें अस्सी फीसदी से अधिक अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
जजी सभागार में मतदान के चलते सुबह से ही गहमागहमी बनी रही। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में प्रत्याशियों के समक्ष मतपेटियां सील की गईं। तदुपरांत, सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआत से ही मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार लगी नजर आईं। दिन भर यही स्थिति बनी रही।
अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव (प्रशासन), संयुक्त सचिव (प्रकाशन), संयुक्त सचिव (लाइब्रेरी) तथा वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के छह - छह पदों पर किस्मत आजमा रहे 56 प्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग की। संघ के पंजीकृत 1,922 मतदाताओं में से 1,584 से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
चूंकि, 21 नवंबर को अव्यवस्थाओं के चलते वकीलों के हंगामे के बाद मतदान प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा था, जिसके चलते इस बार एल्डर्स कमेटी द्वारा चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए थे। मतदान की अवधि एक घंटा अधिक रही। साथ ही मतदान प्रक्रिया में समय कम करने के लिए बैलट पेपर पर मुहर की जगह बाल प्वाइंट पेन से प्रत्याशी के नाम के आगे सही का निशान लगाने की व्यवस्था की गई। मतदान प्रक्रिया पर सीसी टीवी कैमरों से भी नजर रखी गई। इसके अलावा पुलिस का भी कड़ा पहरा रहा।
जुटे रहे हवा का रुख मोड़ने में
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदान के दौरान भी हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने में पूरी ताकत झोंके रहे। मतदान के लिए आने वाले अधिवक्ताओं से उन्होंने वोट मांगे व पर्चे थमाए। इस दौरान अपने - अपने प्रत्याशी के समर्थन में टैंपो हाई भी खूब किया गया।
जजी परिसर व आसपास की सड़कें प्रचार सामग्री से पटी नजर आईं।