फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight members of the family injured in the accident, condition of one is critical

Jhansi News: हादसे में परिवार के आठ लोग घायल, एक की हालत नाजुक

Thu, 18 Jul 2024 05:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Eight members of the family injured in the accident, condition of one is critical
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सड़क हादसे में कोतवाली के उन्नाव गेट बाहर के रहने वाले नौ लोग घायल हो गए, जबकि एक की हालत नाजुक है। ये सभी दतिया स्थित रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन-पूजन कर मंगलवार देर-रात ऑटो से लौट रहे थे।


उन्नाव गेट बाहर निवासी चतुर्भुज वर्मा (45) मंगलवार को पत्नी मिथिला (42), बेटी पूजा (21), नैंसी (17), पुत्र मयंक (12), आशु (20) समेत परिवार के राजेंद्र (23) निवासी हंसारी एवं चंचल कुशवाहा (17) पुत्री सुरेश के साथ दर्शन करने रतनगढ़ माता मंदिर गए थे। दर्शन पूजन करने के बाद सभी ऑटो से झांसी लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे उनका ऑटो एसआर कॉलेज के पास पहुंचा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। ऑटो पलट गया और इसमें सवार उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को निकाला गया। मिथिला, नैंसी, पूजा एवं मयंक का सिर फट गया। चतुर्भुज एवं मिथिला को भी गहरी चोट आई। ये लोग अचेत हो गए। चंचल के हाथ, पांव एवं सिर में गहरी चोट आई। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। यहां चंचल की हालत बेहद नाजुक होने से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed