फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eight days after the wedding, two including the groom died in an accident.

Jhansi News: शादी के आठ दिन बाद दूल्हा समेत दो की हादसे में मौत

Tue, 30 Apr 2024 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Eight days after the wedding, two including the groom died in an accident.
फाइल फोटो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। शादी के आठ दिन बाद दूल्हा और उसके साढ़ू की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को दुल्हन की विदाई से पहले वह दोनों बाइक से सामान खरीदने जा रहे थे। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में दूल्हे ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि साढ़ू की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
रक्सा थाना के रामगढ़ निवासी अरुण अहिरवार (24) पुत्र नंदकिशोर प्राइवेट काम करता था। अरुण की बरात 22 अप्रैल को शिवपुरी के करैरा गई थी। 23 अप्रैल को वह दुल्हन सीमा को लेकर घर आ गए। सोमवार को सीमा को मायके भेजने की रस्म थी। उसको ले जाने के लिए उसका जीजा निम्मा (32) आया था। विदाई से कुछ समय पहले अरुण पत्नी के लिए सामान खरीदने निकला था। साढ़ू निम्मा भी उसके साथ बाइक पर बैठ गया। खरीदारी करके दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों जैसे ही रक्सा टोल के पास पहुंचे तभी वहां एक कंटेनर खड़ा था। रफ्तार तेज होने से बाइक नियंत्रित नहीं हुई और कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में अरुण की मौके पर मौत हो गई। जबकि निम्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

निम्मा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। निम्मा के परिवार में पत्नी उर्मिला समेत छह साल का बेटा कार्तिक और चार साल का बेटा छोटू है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
शव से लिपटकर बिलखती रही नवविवाहिता
शादी हुए महज आठ दिन ही बीते थे। हाथ से मेंहदी भी नहीं छूटी थी। रस्में भी पूरी नहीं हुईं थीं, लेकिन काल ने नवविवाहिता से उसका पति छीन लिया। विदाई की तैयारियों में जुटे परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। अरुण की मां रमा रोते-रोते बेसुध हो गई। पिता नंदकिशोर का भी रो रोकर बुरा हाल हो गया। नवविवाहिता पत्नी का विलाप सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। मां एवं पत्नी शव से लिपटकर रोते रहे। निम्मा के परिजन भी यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed