फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ecnomic packege

सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए ‘संजीवनी’ बनेगा आर्थिक पैकेज

Thu, 14 May 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
ecnomic packege
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमणकाल से गुजर रहे देश में रोजगार और कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। खासतौर पर सूक्ष्म और लघु उद्योगों की इस महामारी ने कमर तोड़ दी है। कारोबार और रोजगार में नई जान फूंकने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री ने विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया था, जिसकी बुधवार को विस्तृत व्याख्या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। वित्त मंत्री ने एमएसएमई को बिना गारंटी तीन लाख करोड़ का कर्ज देने का एलान किया। साथ ही, अन्य राहत की घोषणा की। केंद्र सरकार की इस पहल को उद्यमियों ने हाथों हाथ लिया है। उनका कहना है कि इससे देश का सूक्ष्म और लघु उद्योग का आत्म विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने एमएसएमई को बगैर गारंटी को तीन लाख रुपये के कर्ज की घोषणा की है। इससे पुराने उद्यमों को तो लाभ होगा ही। साथ ही नए उद्यमियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

- हरिमोहन बंसल, अध्यक्ष - बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स
कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित सूक्ष्म और लघु उद्यमी हुए हैं। लेकिन, केंद्र सरकार की विशेष आर्थिक पैकेज देने की पहल उद्योगों को उबारने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरज खुल्लर, महासचिव - बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स
दो सौ करोड़ रुपये तक के वैश्विक टेंडर नहीं करने का फैसला सराहनीय है। इससे भारतीय उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के असीम अवसर सृजित होंगे।
- राजेश शर्मा, अध्यक्ष - चैंबर ऑफ स्मॉल एंड माइक्रो इंडस्ट्री
लॉकडाउन के दरम्यान प्रोजेक्ट पूरे करने वाले रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए रजिस्ट्रेशन और कंपलीशन का समय छह महीने बढ़ाकर इस सेक्टर को मजबूत करने का काम किया गया है।
- अशोक आनंदानी, उद्यमी
मंदी और उसके बाद लॉकडाउन की वजह से तमाम सूक्ष्म और लघु उद्यम दम तोड़ने की कगार पर पहुंच चुके थे, परंतु सरकार ने विशेष आर्थिक पैकेज देकर नई जान फूंकने का काम किया है।

- साकेत गुप्ता, उद्यमी
लघु और सूक्ष्म उद्योग बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करने का काम करते हैं। इनकी मदद कर सरकार ने देश में रोजगार को बढ़ावा दिया है। इस क्षेत्र में स्वरोजगार के भी तमाम अवसर बढ़ेंगे।
- पवन शिवहरे, उद्यमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed