फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Earthquake in Lalitpur politics, SP-BSP removed district heads

ललितपुर की राजनीति में भूचाल, सपा-बसपा ने जिलाध्यक्षों को हटाया

Sun, 17 Oct 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Earthquake in Lalitpur politics, SP-BSP removed district heads
झांसी। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद ललितपुर की सियासत में भूचाल आ गया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपों से घिरे अपने जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। बसपा ने तो नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी भी कर दी है।
विज्ञापन

अगले साल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। सभी दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटे हुए हैं। लेकिन, चुनाव से ठीक पहले ललितपुर के सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव और बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार का नाम किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में आ जाने से दोनों ही दलों को गहरा धक्का लगा है। हालांकि, शुरुआत में दोनों ही दल इस मुद्दे को सियासी रंग देने में जुट गई थीं। मुकदमा दर्ज होने के अगले ही सपा और बसपा ने पैदल मार्च निकाला था। इस दौरान भाजपा के इशारे पर सपा और बसपा के नेताओं को फंसाने का आरोप लगाया गया था। लेकिन, दोनों ही पार्टियों के हाईकमान के पास इस पूरे मामले की रिपोर्ट पहुंचने के बाद सपा-बसपा ने आरोपी जिलाध्यक्षों से पल्ला झाड़ लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियां जनता के बीच सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के दाग लेकर नहीं जाना चाहती हैं। यही वजह है कि मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद ही सपा और बसपा ने अपने-अपने आरोपी जिलाध्यक्षों से किनारा कर लिया है। बसपा ने इस घटना के एक और आरोपी उपाध्यक्ष नीरज तिवारी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बसपा के झांसी-चित्रकूट मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार ने बताया कि ललितपुर में बसपा का जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार को बनाया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों के समर्थन में खड़ी हो गई थी भीड़
झांसी। ललितपुर की एक किशोरी ने इसी सप्ताह मंगलवार को सपा-बसपा जिलाध्यक्ष समेत 28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन, दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन बुधवार को लोगों की भारी भीड़ आरोपियों के समर्थन में सड़कों पर उतर आई थी। सपा और बसपा की ओर से पैदल मार्च निकाले गए थे। दोनों ही दलों के नेताओं ने जज की भूमिका अदा करते हुए घटना को राजनीति से प्रेरित बताया था और अपने नेताओं को निर्दोष करार दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
झांसी। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस ने आपराधिक इतिहास खंगालना भी शुरू कर दिया है। पुराने मुकदमों की फाइलों के पन्ने पलटे जा रहे हैं। इसके लिए अलग से टीमें लगाईं गईं हैं। आला अधिकारी खुद पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। वारदात से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गतिविधि की रिपोर्ट ली जा रही है। इसके अलावा पीड़ित पक्ष की सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed