फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   e ticket merchant catch

ई टिकट के दो कारोबारी पकड़े

Sun, 24 Nov 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
e ticket merchant catch
आरपीएफ स्टेशन और डिटेक्टिव विंग ने शनिवार को मोंठ में छापा मारकर दो दुकानों में संचालित ई टिकट का अवैध कारोबार पकड़ा है। दोनों का रेलवे एक्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ ने मोंठ के बस स्टैंड के पास स्थित केतन कंप्यूटर नामक दुकान पर छापा मारा। दुकान से एरच के बैंदासुखई निवासी अरविंद कुमार पुत्र मंगल को पकड़ा, जो व्यक्तिगत आईडी पर ई टिकट का अवैध कारोबार कर रहा था। मौके से बरामद कंप्यूटर की जांच में 26 पुरानी तिथियों और तीन आगामी तिथियों के ई टिकट बरामद किए गए। आरपीएफ ने कंप्यूटर, प्रिंटर व मोबाइल जब्त कर लिया। आरोपी यह कारोबार पिछले दो तीन साल से कर रहा था। इसी तरह खरे कंप्यूटर नामक दुकान पर नेहरू नगर निवासी विवेक कुशवाहा पुत्र हरिओम कुशवाहा को लैपटॉप पर व्यक्तिगत आईडी पर ई टिकट बनाते पकड़ा गया। लैपटॉप में चार आगामी व 14 पुरानी तिथियों के टिकटों का रिकार्ड बरामद किया गया। टीम में डिटेक्टिव विंग प्रभारी एसएन पाटीदार, रवेंद्र सिंह, अब्दुल आरिफ, बलवीर सिंह, उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, जय प्रकाश गौड़, राहुल सिंह, अवधेश कुमार, रामेश्वर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed