फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   e paas query at nagar nigam control room

मुंबई से घर आना है, ई-पास कैसे बनेगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
e paas query at nagar nigam control room
नगर निगम के कंट्रोल रूम पर शिकायतें पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।  लोग कंट्रोल रूम पर घर आने और खाना मांगने की शिकायतें कर रहे हैं। इन  शिकायतों को कंट्रोल रूम से प्रशासन को सूचित कराया जा रहा है। नगर निगम में बने कंट्रोल रूम पर रोज औसतन 20-25 फोन पहुंच रहे हैं।  कंट्रोल रूम पर लोग सफाई, सैनिटाइजेशन, आवारा पशु और फॉगिंग संबंधी  शिकायतें कर रहे हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम पर बाहरी प्रदेशों से भी लोग  शिकायतें कर रहे हैं। नगर निगम के कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारी ने बताया  कि अधिकतर शिकायतों में लोग घर आने के लिए ई-पास बनवाने के बारे में पूछते  हैं। हाल ही में मुंबई, गुजरात समेत तमाम स्थानों से फोन आए हैं। कई लोग  झांसी से बाहर जाने के लिए शिकायतें करते हैं। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन और  फॉगिंग कराने के लिए रोज 10 कॉल आ रही हैं। जिनको संबंधित विभाग के अधिकारी  और प्रभारी को अवगत करा दिया जाता है। कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का  72 घंटे में निस्तारण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed