फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   duty ke liye nikle manrega me tenat je ka apharan

ड्यूटी के लिए निकले मनरेगा में तैनात जेई का अपहरण

Thu, 25 Feb 2021 07:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
duty ke liye nikle manrega me tenat je ka apharan
पुलिस ने मामला दर्ज कर जेई की तलाश शुरू कर दी है। - फोटो : ?????
ड्यूटी के लिए निकले मनरेगा में तैनात जेई का अपहरण
विज्ञापन

झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के बंगलाघाट निवासी मनरेगा में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) का अपहरण हो गया। वह बुधवार की सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। वह जालौन के पिरौना में तैनात है। देर शाम घर न लौटने पर परिजनों ने फोन मिलाया तो बंद मिला। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बंगलाघाट निवासी हरीशंकर दुनौरिया वर्तमान में जालौन जिले के पिरौना में मनरेगा में जूनियर इंजीनियर हैं। प्रतिदिन वह घर से बाइक से बस स्टैंड पहुंचकर एक परिचित के यहां बाइक खड़ी करने के बाद बस से पिरौना जाते हैं। बुधवार की सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात नहीं लौटे। मोबाइल स्विच ऑफ बताने पर परिजन चिंतित हो गए। रात भर खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका। पड़ताल में पता चला कि वह पिरौना पर भी नहीं पहुंचे। बृहस्पतिवार को हरीशंकर के भाई बृजेंद्र कुमार की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घर से लेकर बस स्टैंड तक जांच की, लेकिन पता नहीं चल सका। बाइक कहां रखते थे, यह परिजन भी नहीं जानते। ऐसे में उनकी बाइक भी पुलिस को नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दो बार मिली झांसी में लोकेशन, पुलिस ने खंगाले कैमरे
जेई के लापता होने की जानकारी पर पुलिस अलर्ट होकर तलाश में जुट गई। बुधवार सुबह उनकी लोकेशन सुबह करीब 9 बजे महेंद्रपुरी कॉलोनी में मिली। परिजनों से जानकारी पर पता चला है कि यहां रिश्तेदार रहते हैं। पुलिस ने रिश्तेदार के यहां पहुंचकर छानबीन की, यहां पता चला कि वह सुबह नौ बजे कुछ देर के लिए आए थे और फिर वापस चले गए। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उनकी लोकेशन पानी वाली धर्मशाला के पास मिली। पुलिस व परिजन भी पानी वाली धर्मशाला के पास पहुंचकर खोजबीन में लगे रहे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी दिन भर खंगालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस जेई की तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही उनको सकुशल बरामद कर लेगी। विवेक कुमार त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed