फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dusre din char kendro pr janchi gyi 15 hajar copiya

दूसरे दिन चार केंद्रों पर जांचीं गई 15 हजार कापियां

Thu, 14 May 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
dusre din char kendro pr janchi gyi 15 hajar copiya
राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन करते शिक्षक।
दूसरे दिन चार केंद्रों पर जांचीं गई 15 हजार कापियां
विज्ञापन

झांसी। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य जारी है। बुधवार को चारों मूल्यांकन केंद्रों में 457 परीक्षकों ने करीब 15 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इधर जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित परीक्षकों को चिह्नित किया जा रहा है। इनमें अभी तक वित्त विहीन स्कूलों के ज्यादा है। कार्रवाई के लिए स्कूलों को नोटिस भेजे जाएंगे। वहीं, राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों के अनुपस्थित परीक्षकों की सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। इन पर बोर्ड कार्रवाई करेगा।

बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम शुरू हुआ। जिले के अन्य मूल्यांकन केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज, एसपीआई इंटर कॉलेज व नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में परीक्षकों ने 15 हजार कापियों का मूल्यांकन किया। इन चारों मूल्यांकन केंद्रों में बोर्ड द्वारा नियुक्त 841 परीक्षकों में से 457 उपस्थित हुए। इस बीच 384 परीक्षक अनुपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 16 एवं 17 मार्च को मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ था। लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के कारण इसे रोक दिया गया था। बोर्ड के निर्देश पर मूल्यांकन का कार्य 12 मई से फिर से शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed