{"_id":"5ca50a73bdec22145f539fde","slug":"dusre-din-bhi-nhi-huya-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन
Thu, 04 Apr 2019 07:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Apr 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
election news, jhansi
- फोटो : amar ujala, jhansi news
लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को भी एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि, छह लोगों ने चालान फार्म जरूर खरीदे।
झांसी - ललितपुर लोकसभा सीट के नामांकन की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू हुई, जो नौ अप्रैल तक जारी रहने वाली है। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर और बाहर की सड़कों पर सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए है। यातायात भी परिवर्तित किया गया है। लेकिन, नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटे की स्थिति बनी रही। कोई भी प्रत्याशी पर्चा भरने नहीं आया।
इस दरम्यान ललितपुर के तालबेहट निवासी मायावती, चिरगांव के राजेंद्र कुमार गुप्ता, मगरपुर निवासी नीमीचंद्र जैन, कैलाश रेजीडेंसी निवासी कल्पना खर्ड और सिजवाहा निवासी आशुतोष ने नामांकन के लिए चालान फार्म खरीदे। इसके अलावा कांग्रेस शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने पार्टी के प्रत्याशी के लिए चालान फार्म लिए।