फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During the examination, the minister raided the colleges, a center canceled on the disturbance

परीक्षा के दौरान मंत्री ने कॉलेजों में मारा छापा, गड़बड़ी पर एक केंद्र निरस्त

Fri, 05 Aug 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
During the examination, the minister raided the colleges, a center canceled on the disturbance
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में चल रहीं सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने चित्रकूट के कई परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। एक कॉलेज में केंद्राध्यक्ष और अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष के नदारद होने समेत कई अव्यवस्थाएं मिलने पर मंत्री खफा हो गईं। जानकारी मिलते ही बीयू प्रशासन हरकत में आया। कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया गया है। अब छह अगस्त से दूसरे केंद्र पर इस कॉलेज की परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने सुबह साढ़े आठ से 10 बजे की पाली में चित्रकूट के कई परीक्षा केंद्रों पर छापे मारे। जब वो चित्रकूट के सीतापुर स्थित गया प्रसाद महाविद्यालय पहुंचीं तो केंद्राध्यक्ष डॉ. सानंद कुमार गौतम और अतिरिक्त केंद्राध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव वहां नहीं मिले। कई कक्षाओं में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। एक कमरे में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। केंद्र पर इतनी अव्यवस्था देखकर मंत्री नाराज हो गईं। इस पाली की परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए उड़नदस्ते के निर्देशन में कराई गई। मंत्री के निरीक्षण के बाद हरकत में आए बीयू प्रशासन ने गया प्रसाद महाविद्यालय का केंद्र निरस्त कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि अब छह अगस्त से इस कॉलेज की परीक्षाएं गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय, कर्वी में होंगी। अभ्यर्थियों को पूर्व में जारी हुए प्रवेश पत्र की मान्य होंगे।
विज्ञापन

किसने खोला और बांटा पेपर, जवाब तलब
केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष की अनुपस्थिति से कई सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल ये है कि किसने प्रश्नपत्र खोलने का काम किया गया। किसके द्वारा प्रश्नपत्र बांटा गया। इन बिंदुओं पर कॉलेज के केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष से जवाब तलब कर लिया गया। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक ने पूछा है कि किसके आदेश से कक्ष निरीक्षक और सहायक केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति की गई। एक सीसीटीवी कैमरा नहीं चल रहा था, उसको ठीक क्यों नहीं कराया गया। तीन दिनों के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। वरना महाविद्यालय की संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed