{"_id":"5f59286b8ebc3e54e15f4634","slug":"during-see-fall-tears-after-eight-months-meet-son-and-mother-jhansi-news-jhs175879613","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बाद मां को मिला लाल, देखते ही छलक पड़े खुशी के आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह बाद मां को मिला लाल, देखते ही छलक पड़े खुशी के आंसू
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
आठ महीने बाद अपने बेटे से मिलने के बाद मां ने उसे दुलारा।
- फोटो : REPORTERS
Link Copied
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भर्ती युवक आठ महीने बाद अपने परिवार से मिल गया। झांसी से लगभग साढ़े सात सौ किलोमीटर दूर बैठी मां को अमर उजाला की खबर के जरिए बेटे की जानकारी हुई। वृद्ध मां से एक पल भी नहीं रहा गया और वह अपने लाल को लेने के लिए आ गई। बेटे को देखते ही मां भावुक हो गई। उन्होंने इलाज करने वाले चिकित्सकों का भी आभार जताया और बेटे को वापस घर ले गईं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में एक युवक 21 जून को दुर्घटना का शिकार होने की वजह से भर्ती था। युवक अपना नाम परमजीत पुत्र जय सिंह और मां का नाम बरहयात कौर बता रहा था। जबकि, निवास स्थान एलआईसी-1, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई नगर, दुर्ग छत्तीसगढ़ बताया। इसकी खबर भी अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। ये खबर सोशल मीडिया पर शेयर हुई। धीरे-धीरे यह खबर युवक की कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति के पास पहुंच गई। उसने युवक की मां को सूचना दी। युवक की वृद्ध मां अपने पुत्र को लेने के लिए मंगलवार को झांसी आ गईं। बेटे को देखते ही मां के आंसू छलक पड़े। मां ने बेटे को दुलारा और फिर इलाज करने वाले डॉक्टरों का भी आभार जताया। सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या ने बताया कि युवक जनवरी में पंजाब से लौटते समय ट्रेन से उतर गया था। किसी तरह वह भटकता हुआ झांसी आ गया। वह मानसिक रूप से भी थोड़ा कमजोर है। इसके कुछ दिनों बाद कोरोना का प्रकोप बढ़ने से लॉकडाउन हो गया। इस पर परिजन मान बैठे कि अब उनका बेटा इस दुनिया में नहीं होगा। मगर अमर उजाला की खबर सोशल मीडिया पर शेयर होकर परिजनों तक पहुंच गई। इससे बिछड़ा हुआ बेटा अपनी मां के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।