फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During lockdown break traffic rules

लॉकडाउन में तोड़े यातायात नियम, मास्क भी नहीं लगाया

Sat, 06 Jun 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
During lockdown break traffic rules
झांसी। जिले में लॉकडाउन के दौरान जिले के 11,654 लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। इनमें से कई लोग मास्क पहने भी नहीं मिले। नियम तोड़ने वाले इन सभी लोगों से करीब 12 लाख 21 हजार रुपये वसूल किए गए। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूलने के साथ पुलिस अधिकारियों ने उनको यातायात का पाठ भी पढ़ाया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए 23 मार्च से सड़कों पर निकलने की मनाही थी। लोग सड़कों पर वाहनों को लेकर न निकलें इसके लिए व्हीकल एक्ट में बदलाव भी किए गए थे। इसके बावजूद जिले के लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन किया। पुलिस ने भी ऐसे कई लोगों से जुर्माना वसूला, लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन

75 दिनों के भीतर अलग-अलग तरीके से 11,654 लोगों ने यातायात नियमों को तोड़ा। पुलिस व यातायात ने सभी से 12.21 लाख रुपये वसूल किए। ं सबसे ज्यादा चालान बिना मास्क, एक बाइक पर दो सवारी के रहे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जिले भर में करीब 441 वाहनों को सीज किया। चेकिंग के दौरान कोई भी कागजात न दिखाने पर वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेवजह घूमने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की गई। नियम को तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed