फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During corona time exam start, left 8 percent student

कोरोना काल में परीक्षाएं शुरू, साढ़े आठ फीसदी ने छोड़ी

Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
During corona time exam start, left 8 percent student
झांसी। शासन के निर्देश पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले ही दिन साढ़े आठ फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से दूरी बना ली। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से शुरू हुई थीं। लगभग पंद्रह दिन की ही परीक्षाएं हो पाई थीं कि कोरोना वायरस के चलते इन्हें स्थगित करना पड़ा। फिर कुछ दिनों बाद देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई, जो कि लगातार बढ़ता चला गया। इस कारण बीयू की परीक्षाएं नहीं हो सकीं। कुछ समय पहले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को छोड़कर सभी को अगली कक्षा में प्रमोट करने के निर्देश दे दिए। इसके बाद शासन ने भी सितंबर में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू कराने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

बीयू की परीक्षा समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। मंगलवार को परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में 2268 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इसमें से 333 अनुपस्थित रहे। जबकि, दूसरी पाली में पंजीकृत 5259 विद्यार्थियों में से 293 ने परीक्षा से दूरी बना ली। कुल पंजीकृत 7327 में 626 यानी साढ़े आठ फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा से दूरी बना ली। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed