फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dumper hits bus full of wedding guests, groom's maternal uncle dies

Jhansi News: बरातियों से भरी बस को डंपर ने मारी टक्कर, दूल्हे के मामा की मौत

Sat, 20 Apr 2024 04:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits bus full of wedding guests, groom's maternal uncle dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ (झांसी)। शुक्रवार दोपहर मोंठ हाईवे पर बरातियों से भरी बस को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार दूल्हे के मामा की मौत हो गई जबकि 36 बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दुल्हा-दुल्हन समेत 14 बरातियों की हालत नाजुक है। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
कानपुर नगर के कमला टावर निवासी रमाकांत राजपूत के पुत्र सूरज राजपूत की बरात झांसी के प्रेमनगर थाना के पुलिया नंबर नौ के पास रहने वाले सुरेश राजपूत के यहां आई थी। शादी के बाद शुक्रवार को बरात कानपुर लौट रही थी। सभी बराती एक बस में सवार थे। वर सूरज एवं नववधू संध्या भी उसी बस में सवार थे। दोपहर करीब 12:15 बजे बस जैसे ही मोंठ हाईवे से होते हुए पेट्रोल पंप के पास पहुंची समय झांसी की ओर से आ रहे बेकाबू डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची। हालांकि गनीमत यह रही कि उस लेन से कोई वाहन उस समय नहीं गुजर रहा था। हादसे से बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। बस के अंदर ही बराती फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ हरिमोहन सिंह, तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह, कोतवाल अशोक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को किसी तरह क्षतिग्रस्त बस के अंदर से निकाला और उनको अस्पताल पहुंचवाया। बस की पिछली सीट में बैठे लोगों को सबसे अधिक चोट आ गई। पिछले सीट पर दूल्हे के मामा रमेश राजपूत (45) भी बैठे थे। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, गंभीर रूप से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जबकि अन्य का मोंठ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
दूल्हा-दुल्हन समेत यह हुए घायल


हादसे में दूल्हा सूरज राजपूत (30), दुल्हन संध्या (28) समेत गुंजन (25), विजय राजपूत (45), राजेश वर्मा (45), आशीष यादव (24), रीता (23),सरिता (55), शशांक (18), प्रकाश (45), योगेंद्र (42), गौरव (23), सोहन राजपूत (23), रमाकांत (60) घायल हो गए। इनकी हालत नाजुक होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसी तरह स्वप्निल (31), शिवानी (18), अरुण (63), शालिनी राजपूत (20), दीपका (29), अंशिका (13) ,रवि (8) ,नीरज (32), प्राची (13), सौम्या (12), पारुल राजपूत (35), अजय राजपूत (38), अमन (18), अंबर (26), अक्षत (16), आशीष (14) ,कोमल (22), राज (8), काजल (21), निशांत (29), नैंसी (32) एवं कृष्णा (18) को उपचार के लिए मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अस्पताल में अफरातफरी, गलियारे में कराहते रहे घायल
19mot_12_19042024_132.jpg
घायलों को मोंठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन, एक साथ 36 घायलों के पहुंचने से वहां अफरातफरी मच गई। घायलों के लिए वहां पर्याप्त बिस्तर ही नहीं थे। इस वजह से घायलों को बाहर गलियारे में ही लेटना पड़ा। कई घायल अस्पताल परिसर के गलियारे में बैठकर ही दर्द से कराहते रहे। डॉक्टरों ने उनका वहीं पर इलाज किया। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को डॉक्टरों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed