फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dumper crushes youth riding a bike, death

Jhansi News: डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Thu, 18 Jul 2024 05:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushes youth riding a bike, death
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर बराठा गांव के पास बेकाबू डंपर बाइक सवार दो युवकों को कुचलते हुए भाग गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों हाइड्रा मशीन पर हेल्पर थे। दोनों मुहर्रम की छुट्टी मांग रहे थे लेकिन, मशीन मालिक ने उनको सामान लाने झांसी भेज दिया। सामान लेकर लौटते समय हादसा हो गया।
गुरसराय के पायगा मोहल्ला निवासी अफजल खां (20) एक कारोबारी की हाइड्रा मशीन पर काम करता था। मुहर्रम के लिए अफजल ने छुट्टी मांगी थी लेकिन, मशीन मालिक ने छुट्टी नहीं दी, बल्कि मशीन का सामान लाने झांसी भेज दिया। मंगलवार शाम अफजल एवं जालौन के करमेर गांव निवासी तालिब सामान लेने के बाद बाइक से राठ लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे दोनों झांसी-कानपुर हाईवे से होते हुए बड़ागांव के बराठा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी और दोनों को रौंदते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

अफजल के सिर एवं हाथ, पांव में गहरी चोट आई। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां अफजल ने दम तोड़ दिया। तालिब की हालत अभी नाजुक है। हादसे की खबर सुनकर मां नाजमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अफजल अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed