{"_id":"60fdb6e58ebc3e58506c22ac","slug":"due-to-rain-train-running-late-jhansi-news-jhs20038482","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
झांसी। महाराष्ट्र और देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश और भूस्खलन के चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रविवार को मंगला एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें देरी से झांसी पहुंचीं। वहीं रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन भी रद्द किया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश और भूस्खलन के चलते ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। रविवार को एरनाकुलम से चलकर दिल्ली जाने वाली मंगला एक्सप्रेस का मार्ग मंगलूरु और मनमाड़ जंक्शन के बीच बदलने से ट्रेन तीन घंटे की देरी से रविवार शाम को 7.12 बजे झांसी आई। इसके साथ ही छिंदवाड़ा से फिरोजपुर जाने वाली ट्रेन पातालकोट एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से झांसी पहुंची। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस एक घंटा लेट आई। वहीं जीटी एक्सप्रेस भी एक घंटा 25 मिनट की देरी से आई। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे ने वास्कोडिगामा, राजधानी समेत तीन ट्रेनों का संचालन रद्द किया है।