फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   due to addiction of online gambling indebted youth ate poison in jhansi

झांसी: ऑनलाइन जुए की लत के चलते कर्जदार युवक ने खाया जहर, सूदखोर करते थे मारपीट

Fri, 13 May 2022 06:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 May 2022 06:58 PM IST
सार

लूडो में बाजी खेलने के लिए युवक ने गांव के सूदखोरों से करीब तीन लाख रुपये उधार ले लिया। वह पैसा और ब्याज नहीं चुका पा रहा था। इस वजह से सूदखोरों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
due to addiction of online gambling indebted youth ate poison in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ऑनलाइन जुए की लत के शिकार युवक ने लाखों रुपये का सूदखोरों से कर्जा ले लिया। पैसा वापस न करने पर सूदखोरों ने उसके साथ मारपीट करने लगे। इससे परेशान होकर युवक ने बृहस्पतिवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के मुंगावली गांव निवासी रामनिवास ने बताया कि उसका छोटा भाई बलवीर राजपूत (27) करोरा में जनरल मर्चेट की  दुकान चलाता था। इसी दौरान उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की लत लग गई। ऑनलाइन माध्यम से वह लूडो आदि खेलता था। इसमें कई बार उसने पैसा जीता। इसके बाद उसकी लत बढ़ती गई। 
विज्ञापन


लूडो में बाजी खेलने के लिए उसने गांव के सूदखोरों से करीब तीन लाख रुपये उधार ले लिया। वह पैसा और ब्याज नहीं चुका पा रहा था। इस वजह से सूदखोरों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों पहले इन लोगों ने बलवीर के साथ मारपीट भी की थी। इसके उसे काफी चोट आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह घर में अकेला था। उसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत खराब होने पर उसे यहां मेडिकल कॉलेज में लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed