{"_id":"6351978edad3040d342f1acf","slug":"dry-fruits-fungus-jhansi-news-jhs231355539","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! कहीं आप कीड़े और फंगस लगे ड्राई फ्रूट्स तो नहीं खरीद रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! कहीं आप कीड़े और फंगस लगे ड्राई फ्रूट्स तो नहीं खरीद रहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्योहारी सीजन में ड्राई फ्रूट्स की मांग काफी बढ़ जाती है। इसलिए दुकानदार सस्ते ड्राई फ्रूट्स की मिलावट करके सामान बेचते हैं। वहीं, कई दुकानदार तो पिछले साल के रखे हुए ड्राई फ्रूट्स नई पैकिंग करके बेच देते हैं। एक साल पुराने ड्राई फ्रूट्स में फंगस से लेकर कीड़े तक लग जाते हैं। इसलिए ड्राई फ्रूट्स खरीददारी करते समय बेहद सावधान रहें।
त्योहार पर तरह-तरह के उपहार देने का चलन है। खासकर दीपावली पर मिठाइयां और ड्राई फ्रूट्स दिया जाता है। इसलिए इनकी मांग भी बढ़ जाती है। दुकानदार घटिया ड्राई फ्रूट्स भी बेचते हैं। खाद्य विभाग की जांच में पिछले कई वर्षों में ड्राई फ्रूट्स में भी मिलावट की पुष्टि हो चुकी है। इस बार भी विभाग की टीम सैंपल इकट्ठा कर रही है। सहायक आयुक्त खाद्य हरिमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हमेशा बड़ी दुकान से ही ड्राई फ्रूट्स खरीदें। पैकेट में बिना लेबल वाला ड्राई फ्रूट्स कतई न खरीदें। पैकेट पर ड्राई फ्रूट्स की एक्सपायरी तिथि, बैच नंबर, बनाने वाली कंपनी का नाम, पता और फूड लाइसेंस नंबर भी होना चाहिए। यदि इनमें से कुछ भी कम है तो न खरीदें। इसके शिकायत खाद्य विभाग या टोल फ्री 18001805533 पर फोन करें। उन्होंने बताया कि ड्राई फ्रूट्स की एक्यपायरी नौ महीने से लेकर एक साल तक होती है।
एक्सपायरी के बाद ये खराबी आती
.................................................
- बादाम में फंगस, कीड़े लगते
- पिस्ता में महक आने लगती
- काजू में भी कीड़े लग जाते
ये भी रखें ध्यान
......................
- यदि रंग चटक और गहरा है तो इसमें आर्टिफिशियल कलर की कोटिंग हो सकती है।
- इसकी पहचान के लिए मेवों को पानी में डालकर देख सकते हैं।
- पानी में भिगोने के बाद नकली ड्राई फ्रूट रंग और गंदगी छोड़ने लगते हैं।