फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dry fruits cheap oil increase

काजू, बादाम, पिस्ता सस्ते, खाद्य तेल ने लगाया महंगाई का तड़का

Sun, 25 Oct 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dry fruits cheap oil increase
झांसी। दीपावली का त्योहार नजदीक है। इस पर्व पर लोग एक-दूसरे को मिठाई और ड्राई फ्रूट्स भेंट करते हैं। इसके अलावा घरों में पकवान बनते हैं। ऐसे में खाद्य तेल का खूब उपयोग होता है। लेकिन, पिछले साल की तुलना में इस बार सरसों का तेल, रिफाइंड के साथ-साथ घी के दामों में भी इजाफा हो गया है। जबकि, ड्राई फ्रूट्स सस्ता होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। वहीं, मावा के दाम जस के तस हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के ठीक पहले महंगाई के दाम आसमान छूने लगते थे लेकिन इस बार जनता को महंगाई का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। पिछले साल की दीपावली के मुकाबले इस बार खाद्य तेल में महंगाई का तड़का लगा है। सरसों के तेल के दाम डेढ़ गुने हो गए हैं। वहीं, रिफाइंड के मूल्य में भी 20 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। इसके अलावा डालडा के दामों में भी 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। घी पर भी महंगाई हावी है। उसका मूल्य भी 65 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है। हालांकि, मावा के दाम जस के तस हैं। मौजूदा समय में 200 रुपये किलो मावा बिक रहा है। हालांकि, ड्राई फ्रूट्स के दाम गिरने से लोगों को राहत मिली है। बादाम, किसमिस, अखरोट, छुआरा, मखाना में सौ-सौ रुपये कम हो गए हैं। पिस्ता तो काफी सस्ता हो गया है। नमकीन पिस्ता में 350 रुपये कम हुए हैं। सादा पिस्ता में 700 रुपये की कमी आई है।
विज्ञापन

इस बार तेल में ही सबसे ज्यादा महंगाई देखने को मिल रही है। इसका कारण सरसों की फसल खराब होना भी है। सरसों तेल, रिफाइंड, डालडा, घी सभी के दाम पिछली दीपावली से बढ़े हुए हैं। - संतोष राय, थोक व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद लोगों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाई हुई है। खाने के लिए पैसे नहीं हैं फिर भला लोग ड्राई फ्रूट्स कहां से खरीदेंगे। इसी वजह से ड्राई फ्रूट्स के दाम पिछली बार से गिरे हुए हैं। - अजय अग्रवाल, थोक व्यापारी।
पदार्थ मौजूदा दर पिछले साल
सरसों का तेल 135 90
रिफाइंड 105 85
डालडा 100 75
देसी घी 465 400
मावा 200 200
बादाम 620 720
किसमिस 220 320
काजू 750 900
अखरोट 550 650
छुआरा 200 300
मखाना 500 600
पिस्ता नमकीन 800 1150
सादा पिस्ता 1100 1800
(नोट: प्रति किलो दाम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed