{"_id":"628e44c67978ad2cdc7175af","slug":"drunk-confectioner-fell-in-pond-died-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का जाम: नशे में तालाब में गिरा हलवाई, डूबने से हुई मौत, मां से बोला था- टहलने जा रहा हूं अभी आता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का जाम: नशे में तालाब में गिरा हलवाई, डूबने से हुई मौत, मां से बोला था- टहलने जा रहा हूं अभी आता हूं
Wed, 25 May 2022 08:31 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 25 May 2022 08:31 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शराब के नशे में एक हलवाई चौबे का अखाड़ा के पास स्थित एक तालाब में गिर पड़ा। इस हादसे में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक ओरछा गेट बाहर निवासी पप्पू कुशवाहा (40) शादी समारोहों में खाना बनाने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मां इन दिनों बीमार है। इस वजह से वह घर में रहता था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम मां को दवाई खिलाकर टहलने के बहाने घर से बाहर निकला था। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने तलाश की तब मालूम चला उसने अपने एक दोस्त के साथ बैठकर शराब पी थी। उसके बाद घर जाने की बात कहकर चला गया था। इसके बाद पप्पू के बारे में कुछ मालूम नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। मंगलवार सुबह उसका शव कोतवाली के चौबे का अखाड़ा स्थित तालाब में उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक पप्पू शराब पीने का आदी था। रोजाना वह शराब पीता था लेकिन वह तालाब तक कैसे पहुंचा, इस बारे में उनको कुछ मालूम नहीं।
विज्ञापन