{"_id":"b4675721b08f5614526592be21de020a","slug":"drunk-aape-driver-out-of-his-mind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में खोया होश, पंडाल में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में खोया होश, पंडाल में मारी टक्कर
ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नशे में धुत एक आपे चालक ने मोहनी बाबा में स्थापित देवी पंडाल में टक्कर मारने के बाद चार बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कांच की दुकान में भी टक्कर मार दी, जिससे हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया। इस दौरान लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होते ही अनेक लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पंडाल क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पुलिस थाने में करते हुए रोष जताया। पुलिस ने समझा- बुझा कर लोगों का गुस्सा शांत किया।
नवाबाद थानांतर्गत बिपिन बिहारी कॉलेज के पीछे मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र मोहनी बाबा में शारदीय नवरात्र के चलते पंडाल में देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है। दोपहर करीब दो बजे आपे संख्या यूपी93टी- 3562 के चालक ने नशे की हालत में पंडाल में टक्कर मार दी। जब तक लोग शोर मचाकर उसे पकड़ते तब तक उसने स्पीड में बैक गेयर डाल दिया, जिससे वहां खड़ी बाइक संख्या (यूपी93एन- 2157), (यूपी93एसी- 0561), (यूपी93एई- 2281) व (यूपी93एएफ- 8950) क्षतिग्रस्त हो गईं। यही नहीं, आपे की चपेट में आने से कांच के विक्रेता रोहित कुमार साहू का करीब 25 हजार रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
इस पर गुस्साए लोगों ने पीछा करके आपे को पकड़कर चालक की जमकर पिटाई की। इस दौरान चालक का दोस्त भागने में सफल हो गया। पंडाल क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को पकड़कर थाने आई। इस दौरान थाने में एक पक्ष के काफी संख्या में लोग पहुंच गए। उन्होंने देवी पंडाल के क्षतिग्रस्त होने पर रोष जताया।