फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   driving license ke avedan atake

अटके ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन, नए स्लॉट का इंतजार

Thu, 06 May 2021 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
driving license ke avedan atake
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते परिवहन कार्यालय को बंद कर दिया गया है। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन नवीनीकरण के लिए करीब दो हजार आवेदन लटक गए हैं। इसके चलते आवेदकों की दिक्कत बढ़ गई है। शासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि आवेदकों को फिर से स्लॉट बुक करना होगा। जबकि आवेदकोें का कहना है कि स्लॉट बुक कराने की प्रक्रिया विभाग को करानी चाहिए।
विज्ञापन

दरअसल, कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ने से परिवहन निदेशालय ने 15 मई तक ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन नवीनीकरण समेत तमाम कामों को बंद कर दिया है। जिले में विभाग के पोर्टल पर ड्राइविंग लाइसेंस के करीब 1500 और वाहन नवीनीकरण समेत अन्य कामों के 500 आवेदन अटक गए हैं। विभाग की नई व्यवस्था के तहत ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन के दौरान आवेदक को टेस्ट और बायोमीट्रिक के लिए तिथि का स्लॉट बुक करना होता है। कार्यालय बंद होने से पहले आवेदक आगे की तिथि में अपना स्लॉट बुक कर चुके थे। ऐसे में कार्यालय बंद होने से उनके स्लॉट निरस्त कर दिए गए। अब 15 मई के बाद आवेदकों को अपने आवेदन को रीशिड्यूल कर पुन: स्लॉट बुक करना होगा। इसे लेकर आवेदक परेशान हैं। आवेदकों का कहना है कि आवेदनों को विभाग को रीशिड्यूल कराने के लिए आवेदकों को सुविधा देनी चाहिए। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया बंद चल रही है। 15 मई के बाद आवेदकों को स्लॉट नए सिरे से बुक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed