फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Driving at high speed is not fashion but putting life at risk: DIG Kalanidhi Naithani

तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना फैशन नहीं बल्कि जान जोखिम में डालना : डीआईजी कलानिधि नैथानी

Sun, 01 Dec 2024 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Driving at high speed is not fashion but putting life at risk: DIG Kalanidhi Naithani

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सड़क पर चलने का अनुशासन मानने पर जोर दिया। शनिवार को यातायात माह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीआईजी ने कहा कि खास तौर से युवाओं को सचेत होने की आवश्यकता है। बिना हेलमेट और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना कोई फैशन नहीं बल्कि अपनी जान को जोखिम में डालना है। उन्होंने सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस समेत अन्य विभागों से भी निरंतर अभियान चलाने की अपील की।
यातायात जागरूकता माह का शनिवार को समापन हो गया। पं. दीनदयाल सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें यातायात जागरुकता में अहम भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ताओं समेत अहम योगदान करने वाले ट्रैफिक सिपाहियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी सुधा सिंह ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए समाज के हर वर्ग में जागरुकता आवश्यक है। आरटीओ प्रभात पांडेय ने कहा कि यातायात जागरुकता अभियान निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी आरए गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक अग्रहरि, क्षेत्राधिकारी नगर रामवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात उमाकांत ओझा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed