{"_id":"596d0d6e4f1c1bf44f8b4821","slug":"drinking-water-scheme-nine-companies-have-started-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल महायोजना: नौ कंपनियों ने डाले टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल महायोजना: नौ कंपनियों ने डाले टेंडर
amarujala
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
पेयजल महायोजना में पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए नौ कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। टेंडर डालने वाली एक भी कंपनी झांसी और ललितपुर की नहीं है। टेंडर का तकनीकी मूल्यांकन और वित्तीय बिड खुलने के काम में अभी एक महीना लग जाएगा।
14 जुलाई को दोबारा टेंडर डाले गए थे। इस बार बांदा, चित्रकूट, आगरा, कानपुर, लखनऊ और मेरठ की नौ कंपनियों ने टेंडर डाले। चार कामों के लिए दो-दो कंपनियों ने टेंडर डाले। जल निगम ने टेंडरों की तकनीकी मूल्यांकन शुरू कर दिया है। इसके बाद फाइल को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद वित्तीय बिड खोली जाएगी। इसके बाद संबंधित कंपनी को ठेका दिया जाएगा।
पिछले सात साल में यह योजना 264 करोड़ से बढ़कर 916 करोड़ पर पहुंच गई हैं, जिसका तीन चरणों में काम पूरा होना है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार पचास प्रतिशत, प्रदेश सरकार तीस प्रतिशत और नगर निगम बीस प्रतिशत बजट देगा। जल निगम ने इस योजना का पहले चरण का काम कराने के लिए 220 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है। इसमें 36 करोड़ रुपये जल निगम को काम शुरू करने के लिए मिल चुके हैं।
विज्ञापन
‘टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी मूल्यांकन और वित्तीय बिड का खुलना बाकी रह गया है। उम्मीद है कि एक माह में यह सभी काम भी हो जाएंगे।’
एपी यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
इन जोन में पहले होगा काम
----------------------
- गुमनावारा जोन में पुलिस चौकी के पीछे 250 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय बनेगा। इससे गुमनावारा और पिछोर क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सागरगेट जोन में महाकालेश्वर मंदिर के पास 375 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय और 675 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे सागर गेट और डड़ियापुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- तालपुरा जोन में नंदू कॉलोनी लक्ष्मी तालाब पर 975 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे तालपुरा और आंशिक डड़ियापुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- सिविल लाइन जोन में जल निगम कॉलोनी में 2100 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2500 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे दक्षिण सिविल लाइन, पश्चिमी सिविल लाइन और बाहर खंडेराव गेट क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- मसीहागंज जोन में कांशीराम पार्क के सामने 2025 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे मसीहागंज, लहरगिर्द, प्रेमगंज और नानकगंज क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सिलवर्ट गंज जोन में सिद्देश्वर पहाड़ी गड़िया गांव में 1175 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2325 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे नैनागढ़, स्कूलपुरा, गड़िया गांव और हीरापुरा क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सिमरधा जोन में प्राथमिक पाठशाला के सामने 1800 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2400 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे सिमरधा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- कोछाभांवर जोन में पहाड़ी पर 1450 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2000 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे कोछाभांवर क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- भगवंतपुरा जोन में प्राथमिक पाठशाला के पास 375 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय और पांच सौ किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे भगवंतपुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- मेडिकल कॉलेज जोन में विश्वविद्यालय के पीछे 1450 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 1900 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे सिमरधा और पिछोर क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- नंदनपुरा जोन में मंदिर के सामने 600 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 1125 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे नंदनपुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- सिमराहा जोन में नाले के पास 1600 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2350 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे भट्टागांव और सिमराहा क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- आयुर्वेदिक कॉलेज जोन में मिशन कंपाउंड टंकी पर भी पहले चरण में काम होगा। इससे नई बस्ती और सीपी मिशन कंपाउंड लाभान्वित होंगे।