{"_id":"2ad1ea34bb4406569941858e934992a7","slug":"drinking-water-pipeline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना को मिलेगा ‘अमृत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना को मिलेगा ‘अमृत’
ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर की पेयजल समस्या का शीघ्र ही समाधान हो जाएगा। काफी समय से लंबित पेयजल योजना के लिए केंद्र सरकार की अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) से धन आवंटित किया जाएगा। शहर के हर घर में पाइप लाइन से पानी पहुंचाने के लिए बनी योजना में 937 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
जल संस्थान द्वारा वर्तमान में महानगर के 40 फीसदी घरों में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। शहर की बड़ी आबादी आज भी पानी के लिए भूगर्भ जल पर निर्भर है। शहर वासियों की प्यास बुझाने के लिए नगर निगम व जल संस्थान ने शासन को कुछ माह पूर्व पेयजल योजना बनाकर भेजी थी, 937 करोड़ रुपये खर्च होने थे।
योजना काफी समय से ठंडे बस्ते में पड़ी थी, जिससे पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। बजट की समस्या से बचने के लिए नगर निगम ने केंद्र सरकार की अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन से इस योजना को धन आवंटित करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
पूर्व में बनी योजना को ज्यों का त्यों अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन में भेजा गया है। नगर निगम को उम्मीद है कि शीघ्र ही शासन इसे स्वीकृति प्रदान कर देगा, जिससे हर घर में पानी पहुंचाना संभव हो पायेगा।
सिटी को स्मार्ट बनाने के लिए मूलभूत समस्याओं का निस्तारण आवश्यक है। पेयजल योजना के लिए शासन से बजट पास कराने के लिए इसे केंद्र सरकार की अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के माध्यम से भेजा गया है। शीघ्र ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।
- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त