फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dranage bout in first rain

पहली बारिश में उफनाए नाले

Tue, 18 Jun 2019 01:23 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
dranage bout in first rain
नाला - फोटो : amarujala
झांसी। महानगर में सोमवार की शाम को काली घटा छाने के बाद तेज हवाओं और गरज चमक के साथ मानसून की पहली तेज बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि, बारिश से महानगर के नाले उफना गए। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। घरों तक में पानी भर गया। गाड़ियां फंस गईं। सीपरी बाजार व कच्चे पुल से निकलना दूभर हो गया। बारिश थमने के आधे घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर हल्की-फुल्की बदली छाने के बाद शाम को चार बजे के करीब आसमान में काली घटा छा गई। इसके बाद तेज हवाओं के साथ शाम 4.50 मिनट पर बारिश शुरू हो गई। 20-25 मिनट तेज बारिश के बाद थम गई। बारिश थमने के बाद लोग बाहर निकले तो फिर से बारिश शुरू हो गई। इस पर दोपहिया वाहन सवारों और राहगीरों को बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।
विज्ञापन

खासकर बाहर दतिया गेट, गंधीगर का टपरा, मिशन कंपाउंड गेट के सामने, जीवनशाह के पास, सुभाष गंज, नरिया बाजार, मेहंदी बाग, ताज कंपाउंड, केकेपुरी, खुशीपुरा की ढाल, इतवारी गंज समेत कई जगह जलभराव हो गया। नाले उफना गए। खुशीपुरा में नाला चोक होने पर पानी वापस होकर कई लोगों के घरों में भर गया। सीपरी बाजार में तो चौराहे के पास लोगों को कही छिपने की जगह नहीं मिली तो वे लोग निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे खड़े हो गए। 10-15 मिनट तक तेज बारिश थम गई। बारिश की वजह से सीपरी बाजार और कच्चे रेलवे के पुल के नीचे पानी भर गया। वहां पर सड़क बनाने का भी काम चल रहा है। इसलिए एक तरफ का ट्रैफिक रोकने के लिए अवरोधक लगा दिए गए हैं। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। पैदल चलने वालों को तो पानी से ही गुजरना पड़ा। जाम से लोगों को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक मुकेश ने बताया कि वायु तूफान के असर की वजह से बारिश हुई है। वायु तूफान की वजह से मानसून की चाल प्रभावित हो गया है। दो दिन बाद इसका असर खत्म होगा। इसके बाद मानसून आगे बढ़ेगा। यहां पर दो-चार दिन बाद ही प्री मानसून बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed