फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   drain cleaning work not satisfactory one crore spend

गंदे पानी में बह गए नाले की सफाई के एक करोड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
drain cleaning work not satisfactory one crore spend
बरसात में महानगर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए बनाई गई योजना फेल हो गई है। नाले की सफाई को लेकर नगर निगम ने एक करोड़ रुपये खर्च किए। लेकिन हकीकत यह है कि कई नाले अब तक गंदगी से भरे पड़े हैं। आलम यह है कि नालों पर किया गया अतिक्रमण भी ध्वस्त नहीं किया गया। ऐसे में नाले पूरी तरह से साफ नहीं हो सके हैं। नगर निगम ने नालों की सफाई के लिए एक करोड़ रुपये का बजट तय किया था। 55 बड़े नालों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई। नालों की सफाई का काम 15 जून तक पूरा किया जाना था। लेकिन अब तक नाले साफ नहीं हो सके हैं। महानगर का नटवली नाला भी गंदगी से भरा पड़ा है। पंचकुइंया मंदिर के पास बने नाले में गंदगी का अंबार लगा है। जबकि सुभाषगंज का नाला भी साफ नहीं हो सका। उधर, नगर निगम के अधिकारी नालों की सफाई का काम 80 फीसद पूरा होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन नालों की सफाई महज कागजों पर ही हुई है। ऐसे में एक बार फिर महानगर को जलभराव से जूझना पड़ेगा। महानगर में कई नालों पर अतिक्रमण कर मकान और दुकान बना लिए गए हैं। इनको ध्वस्त करने की भी कोई कवायद नहीं हुई। निगम के अधिकारी भी अतिक्रमण को नाला सफाई में बड़ी बाधा मान रहे हैं। नाले चोक होने से दिक्कत बढ़ रही है। नाला सफाई की मशीनें भी खराब पड़ी हैं। मुख्य अभियंता एलएन सिंह का कहना है कि नालों की सफाई का काम चल रहा है। कुछ जगहों पर अतिक्रमण से दिक्कत हो रही है। नालों को पूरी तरह से साफ कराया जा रहा है। महानगर के नालों की साफ करने के लिए 15 जून तक का समय तय किया गया था। लेकिन पांच नालों की सफाई की टेंडर प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। इन नालों की सफाई के लिए दो बार पुन: निविदा डाली जा चुकी है, लेकिन ठेकेदार आवेदन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पांच बड़े नालों की सफाई अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed