फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   done hundead percent voting

हर हाल में करेें अपने मत का प्रयोग

Sat, 06 Apr 2019 12:57 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
done hundead percent voting
agarwal mahila seva samiti - फोटो : amarujala
झांसी। हर हाल में लोग लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करें। शनिवार को कई संगठनों ने लोगों को जागरूक कर मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अग्रवाल महिला सेवा समिति ने दीपदान एवं मतदान जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को मतदान कराने की शपथ दिलाई। उनको बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति का वोट अच्छी सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। इस मौके पर किरन चौडेल, मीरा अग्रवाल, अर्चना, ज्योति, बबीता मौजूद रहीं।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समाज कार्य विभाग केे छात्रों ने सखीपुरा आदिवासी बस्ती में लोगोें को वोट डालने के लिए जागरूक किया। मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर शुभम गौतम, आयुष उपाध्याय, रुपम यादव, निधि पटेल, निर्मला, शिखा, प्रियंका मौजूद रहे। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मतदाता जागरुकता गोष्ठी एवं मतदाता निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। इस मौके पर व्यापारी नेता संजय पटवारी, पं. अजय भार्गव, प्रो. एसआर गुप्ता, रजनी सेंगर, महेश नगाइच, डा. प्रीतिकरण सिंह, सुरेंद्र झां, कालीचरण मिश्रा, इंद्रेश पोरवाल, रूपरेखा उपाध्याय, रुचि श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य पं. सियाराम शरण चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed