{"_id":"5c3e3259bdec22739d536b02","slug":"donate-till-in-makar-sankranti","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साह-उमंग के साथ मना मकर संक्रांति पर्व, श्रद्धालुओं ने दिया दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साह-उमंग के साथ मना मकर संक्रांति पर्व, श्रद्धालुओं ने दिया दान
Wed, 16 Jan 2019 12:49 AM IST
Priyesh Mishra
jhansi
jhansi
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति का पर्व महानगर में मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नदियों, तलाबों में स्नान किया, सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया और मंदिरों में इष्ट देव के दर्शन कर दान पुण्य किया। पर्व पर जगह - जगह श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का दान किया। इसके अलावा पतंग भी उड़ाई।
पर्व को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। घरों में लोगों ने अपने शरीर पर तिल लगाया और स्नान किया। सूर्य देव को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, महानगर की सीमाओं से सटे तीर्थों उन्नाव बालाजी के सूर्य मंदिर, ओरछा के राम राजा मंदिर, बरुआसागर के नोटघाट तट पर भारी संख्या में श्रद्धालु नदियों में स्नान करने के लिए उमडे़। स्नान करने के उपरांत मंदिरों में इष्ट देव के दर्शन किए।
इसके बाद खिचड़ी, वस्त्र आदि जरूरतमंदों को वितरित किए। इधर श्री अंजनी नंदन रामदूताय आश्रम बालाजी धाम झरना गेट पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाया और मोहक श्रृंगार किया। इसके बाद आरती की गई। इस अवसर पर मुकेश सिंघल, नीरु कौशिक, साधना राय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
शंकर सिंह का बगीचा स्थित सहस्त्रबाहू मंदिर में भगवान को कलचुरी कलवार सर्ववर्गीय समाज ने खिचड़ी व लड्डूओं का प्रसाद अर्पित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हृदेश राय, भारत भूषण राय, कृष्ण मुरारी राय मौजूद रहे। मानिक चौक स्थित छैंकुर महादेव मंदिर में श्री गिर्राज जी सेवा समिति ने, उन्नाव बालाजी मंदिर में रमेश कमरया, देवेंद्र मोदी, पिंकू, मोहित ने, अग्रवाल रॉयल्स की ओर से नगर विधायक रवि शर्मा, आनंद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हेमा, प्रमोद अग्रवाल ने, सिद्धेश्वर मंदिर में प्रयास सभी के लिए संस्था के मनमोहन गेड़ा, आचार्य हरीओम पाठक, रेनू, राम जी खरया ने, शनि मंदिर में जेसीआई झांसी उड़ान के नवीन अग्निहोत्री, मंजूषा, कुलदीप चौकसे, जितेंद्र पाल ने, सखी के हनुमान मंदिर में जेसीआई झांसी रॉयल की विंग चेयरपर्सन रीना अग्रवाल, मुख्य अतिथि कमली सिंह, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सचिव रचना चड्डा ने, परमार्थ समाज सेवा संस्थान के अमरदीप बमौनिया, संध्या सिंह, सोनिया पस्तोर ने सिटी चाइल्ड लाइन में, चिरगांव में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्षा रीता शास्त्री, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमारी, महामंत्री पूनम राजपूत, मंडल अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने घूमंतू व लोहापीटा जातियों के परिवारों में जाकर खिचड़ी व लड्डू वितरित किए। इधर, जन सूचना अधिकार मंच के सामाजिक समरसता कार्यक्रम में मेजर जेपी सिंह ने कहा कि अनेकता में एकता है। इस अवसर पर अध्यक्ष मुदित चिरवरिया, राजेश तिवारी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।