फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dohre murder ke char aaropi girptar, jail bheja

दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 14 May 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
dohre murder ke char aaropi girptar, jail bheja
दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी पकड़े गए। - फोटो : ???? ????
दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो लोगों की हत्या में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से ही गांव में पुलिस बल तैनात है।

रक्सा थाना क्षेत्र के परासरी गांव में छक्कीलाल अहिरवार व जयनारायण अहिरवार के बीच जमीन का विवाद सालों से चला आ रहा था। जमीन पर आंधी से गिरे पेड़ को काटने को लेकर बीते सोमवार की रात हुए झगड़े में मारपीट के दौरान छक्कीलाल व जमुना की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही पूर्व प्रधान विजयराम, श्रीपत, मेहरबान, बालकदास, फूलसिंह, दीपक, आकाश व बृजभान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों को दबोचने के लिए टीमें भी गठित की गई थीं। बृहस्पतिवार को रक्सा थानाध्यक्ष विजय पांडेय व एसओजी प्रभार शैलेंद्र सिंह ने टीम के साथ मिलकर हत्या में फरार चल रहे श्रीपत, मेहरबान, बालकदास व दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed