फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctors will arrive by mobile van to see a sick animal on a call

एक कॉल पर बीमार पशु को देखने मोबाइल वैन से पहुंचेंगे चिकित्सक

Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Doctors will arrive by mobile van to see a sick animal on a call
झांसी। अब पशुपालकों को पशुओं के बीमार होने पर अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि एक कॉल करने पर चिकित्सक पशुपालन विभाग की मोबाइल वैन लेकर पशुपालक के घर पहुंचेंगे और पशु को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएंगे। केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जिले में पांच लाख से अधिक पशु हैं, ऐसे में पांच मोबाइल वैन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पशुओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए मोबाइल वैन चलाने का निर्णय लिया है। इस वैन में डॉक्टर और फार्मासिस्ट पूरी औषधीय किट के साथ मौजूद रहेंगे और कोई पशुपालक उन्हें फोन करता है तो वे तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। बुंदेलखंड क्षेत्र में पशुपालकाें को इससे काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

पुलिस की डायल सेवा की तर्ज पर लखनऊ में इसका कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। पशुपालक के कॉल करने पर समस्या लखनऊ में दर्ज हो जाएगी। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की मोबाइल वैन को जानकारी दी जाएगी। वैन पर तैनात पशुपालन विभाग की टीम तुरंत मौके पर जाएगी। मोबाइल वैन में जीपीएस लगाया जाएगा और इसका टाइम भी रिकॉर्ड किया जाएगा। इससे पशुपालकों का खर्च घटेगा। खासकर देहात क्षेत्र में रहने वाले पशुपालकों को लाभ होगा, क्योंकि यहां पर काफी दूर तक पशु अस्पताल की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने योजना को स्वीकृति दे दी है। एक मोबाइल वैन एक लाख पशुओं के ऊपर रखी जाएगी। इस तरह जिले में पांच मोबाइल वैन आएंगी। यह सुविधा स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस की तर्ज पर काम करेगी।
- डा योगेंद्र सिंह तोमर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed