फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctors in medical beaten soldier

मेडिकल में डॉक्टरों ने सिपाही को पीटा

Tue, 05 Jan 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Doctors in medical beaten soldier
झांसी। एक विक्षिप्त महिला को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराने गए सिपाही पर जूनियर डॉक्टरों ने हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची थाना नवाबाद पुलिस ने किसी तरह उनको बचाया और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 10.30 बजे एक विक्षिप्त महिला मामूली रूप से जख्मी हालत में इलाइट चौक पर चीता मोबाइल पुलिस को मिली। पुलिस उसको इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराने के लिए ले गई।
विज्ञापन


मेेेडिकल कालेज में ड्यूटी पर जूनियर डॉक्टरों ने यह कहते हुए महिला को भर्ती करने से मना कर दिया कि ऐसी दशा में महिला को किसी मजिस्ट्रेट के आदेश से ही भर्ती किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर चीता पुलिस ने विश्वविद्यालय पुलिस चौकी पर सूचना कर दी। वहां से एक सिपाही आया, जिसने डॉक्टरों से महिला को भर्ती करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टरों ने मजिस्ट्रेट के आदेश के बगैर महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया।

इसपर सिपाही और डाक्टरों में कहासुनी हुई तो डाक्टरों ने सिपाही पर हमला बोल दिया। चौकी के सिपाही ने मामला बढ़ता देख थाना नवाबाद को सूचना दी, तो वहां से दरोगा और पुलिसकर्मी पहुंच गए और सिपाही और डॉक्टरों को किसी तरह शांत किया।


इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को लिखित में भर्ती तो नहीं किया, लेकिन वहीं एक वार्ड में उसको सुबह तक के लिए लेटा लिया गया है। उसको प्राथमिक उपचार दिए जाने की भी जानकारी मिली है।

    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed