फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctors are prescribing outside medicine, CMS warns

डॉक्टर लिख रहे बाहर की दवा, सीएमएस ने दी चेतावनी

Thu, 24 Mar 2022 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Doctors are prescribing outside medicine, CMS warns
झांसी। जिला अस्पताल में डॉक्टर मरीजों को धड़ल्ले से बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर सीएमएस ने डॉक्टरों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि एमआर कक्ष में न बैठें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज कराने के लिए आते हैं। शासन की ओर से भरपूर दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। जब दवा खत्म हो जाती है तो अस्पताल की तरफ से मांग भी भेजी जाती है। इसके बावजूद चिकित्सक कमीशन के चक्कर में बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। जबकि, दवा न होने की स्थिति में अस्पताल में जन औषधि केंद्र भी खोला गया है। जहां पर इक्का-दुक्का मरीज ही दिखाई देते हैं। सीएमएस डॉ. आरके सचान ने चेतावनी पत्र जारी कर कहा कि सभी डॉक्टर निर्धारित समय पर ओपीडी में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बैठें। साथ ही अगर कोई दवा अस्पताल में मौजूद नहीं है तो जन औषधि केंद्र की दवाएं लिखें। ओपीडी में बाहरी कंपनियों के एमआर को न बैठने दें। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed