फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor upset for not find glubs and mask

पर्याप्त ग्लव्स, मास्क न मिलने से स्टाफ नाराज, नहीं हुई सैंपलिंग

Wed, 15 Jul 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Doctor upset for not find glubs and mask
टीवी अस्पताल केजिला वैक्सीन भंडार कार्यालय में कोरोना मरीजों की जांच का पर्याप्त सामान न मिलने ?
झांसी। हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट क्षेत्र में सैंपलिंग करने वाले स्टाफ को पर्याप्त मास्क और ग्लव्स न मिलने से स्टाफ नाराज हो गया। अधिकारियों से बातचीत कर अपनी समस्या बताई। इस पर बिना प्रोटेक्शन किट न जाने के लिए कहा गया। ऐसे में मंगलवार को सैंपलिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते शासन के निदश पर मुहल्ले-मुहल्ले जाकर कोविड जांच के लिए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमों को लगाया गया है। यह टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कोरोना के सैंपल ले रही हैं। टीम के सदस्यों के मुताबिक अब तक हर टीम में पांच सदस्य होते थे। सभी को एक-एक मास्क और लैब टेक्नीशियन को एन-95 मास्क दिया जाता था। जबकि, डॉक्टरों को थ्री लेयर मास्क दिए जा रहे थे। मंगलवार को टीम के सदस्यों ने सभी को दो-दो ग्लव्स और डॉक्टरों को भी एन-95 मास्क देने की मांग की। इसको लेकर वह अधिकारियों को ज्ञापन देने लगे तो कोई लेने को तैयार नहीं हुआ। बाद में नोडल अधिकारी से बात की। नोडल अधिकारी ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह के मास्क, ग्लव्स आदि सामानों की खपत टीम के सदस्यों ने तीन दिन में ही कर ली। ऐसे में अब तय हुआ है कि हर दिन की मांग के अनुसार टीम को सामान दिया जाएगा। बुधवार से व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। - संजीव मौर्य, नोडल अधिकारी, कोविड।

डॉक्टर

डॉक्टर- फोटो : ??????

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed